भागलपुर में 27 फरवरी से शुरू होगा इंटर कॉपियों का मूल्यांकन, शहर के छह केंद्रों पर परीक्षक देंगे योगदान

दैनिक बिहार पत्रिका, भागलपुर । जिले में इंटरमीडिएट परीक्षा की उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन की तैयारी अंतिम चरण में है। मूल्यांकन कार्य 27 फरवरी से प्रारंभ होगा। इस कार्य में लगाए गए परीक्षकों को निर्धारित समय पर संबंधित केंद्रों पर योगदान देना होगा।

जिला प्रशासन द्वारा शहर में छह केंद्र बनाए गए हैं। इनमें नवस्थापित जिला स्कूल, झुनझुनवाला बालिका विद्यालय, राजकीय बालिका उच्च विद्यालय, क्राइस्ट चर्च स्कूल, टीएनबी कॉलेजिएट एवं मिरजानहाट स्कूल शामिल हैं।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मूल्यांकन कार्य सुव्यवस्थित ढंग से संचालित किया जाएगा, ताकि समय पर परिणाम जारी किया जा सके। अधिकारियों ने परीक्षकों को समय पर उपस्थित होकर निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करने का निर्देश दिया है।

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

082868
Users Today : 7
Users Yesterday : 20