मिनहाज इलेवन कटोरिया फाइनल में, आरएमके बांका को सेमीफाइनल में दी करारी शिकस्त

कटोरिया (बांका): घोरमारा खेल मैदान पर आयोजित घोरमारा प्रीमियर लीग (जीपीएल) क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में मिनहाज इलेवन कटोरिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आरएमके बांका को हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। मुकाबला रोमांचक रहा, लेकिन अंततः कटोरिया की टीम हर विभाग में बेहतर साबित हुई।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मिनहाज इलेवन कटोरिया ने निर्धारित 14 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 217 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से अंकुर कुमार ने विस्फोटक पारी खेलते हुए मात्र 32 गेंदों में 97 रन ठोक दिए, जिसमें कई आकर्षक चौके-छक्के शामिल रहे। उनकी इस दमदार बल्लेबाजी ने मैच का रुख पहले ही तय कर दिया।

गेंदबाजी में भी अंकुर कुमार का जलवा देखने को मिला। उन्होंने 2 ओवर की घातक गेंदबाजी में 5 विकेट झटककर विरोधी टीम की कमर तोड़ दी। उनके इस ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए आयोजन समिति की ओर से उन्हें “मैन ऑफ द मैच” के खिताब से नवाजा गया।

217 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरएमके बांका की टीम शुरुआत से ही दबाव में नजर आई। बल्लेबाज टिककर खेल नहीं पाए और नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे। पूरी टीम मात्र 12 ओवर में 117 रन पर सिमट गई और टूर्नामेंट से बाहर हो गई।

सेमीफाइनल मुकाबले को देखने के लिए घोरमारा मैदान के चारों ओर दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ी रही। मिनहाज इलेवन की जीत के बाद दर्शकों ने खिलाड़ियों का जोरदार उत्साहवर्धन किया।

अब सभी की निगाहें टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले पर टिकी हैं, जहां मिनहाज इलेवन कटोरिया का सामना दूसरे सेमीफाइनल की विजेता टीम से होगा।

मैच में अंपायर की भूमिका इलताफ अंसारी और इंतेखाब अंसारी ने निभाई, जबकि कमेंट्री कलाम अंसारी भेलवा ने की। स्कोरिंग की जिम्मेदारी राजू अंसारी और आदम ने संभाली। इस अवसर पर आयोजन समिति के सदस्य इलताफ अंसारी, इंतेखाब अंसारी, मकसूद अंसारी, राजू अंसारी, शाहरुख अंसारी, जाबिर अंसारी, नियाज अंसारी, सकलेन अंसारी, सरताज अंसारी, इवलाख अंसारी, जावेद अंसारी, निस्तार अंसारी, अंसार अंसारी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

रिपोर्ट: दिलावर अंसारी, दैनिक बिहार पत्रिका 

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

📰 खबर भेजने के लिए संपर्क करें 📞 +91 9801716267 दैनिक बिहार पत्रिका "सच्ची खबर, सीधे ज़मीन से"

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

083055
Users Today : 26
Users Yesterday : 51