चांदन मंडल भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर संपन्न, कार्यकर्ताओं को संगठन व तकनीक का मिला मार्गदर्शन

चांदन (बांका): पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत चांदन मंडल भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शनिवार को सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। यह प्रशिक्षण आसाम बंगाल धर्मशाला में मंडल अध्यक्ष निरंजन कुमार सिंह के नेतृत्व में आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम गीत के साथ हुई। इसके पश्चात पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया।

प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह प्रशिक्षण महाअभियान के संयोजक मृगेंद्र कुमार सिंह एवं जिला उपाध्यक्ष सह कटोरिया विधानसभा प्रभारी चंदन कुमार सिन्हा द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। उद्घाटन सत्र में वर्ग गीत के साथ अतिथियों का स्वागत किया गया।

यह प्रशिक्षण कुल आठ सत्रों में संपन्न हुआ, जिसमें विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई—

  • प्रथम सत्र: वैचारिक अधिष्ठान — वक्ता: मृगेंद्र कुमार सिंह, अध्यक्षता: निरंजन कुमार सिंह
  • द्वितीय सत्र: बूथ मैनेजमेंट एवं मन की बात — वक्ता: चंदन कुमार सिन्हा, अध्यक्षता: महेंद्र प्रसाद साह
  • तृतीय एवं चतुर्थ सत्र: भाजपा की कार्य पद्धति एवं संगठन विस्तार — वक्ता: मृगेंद्र कुमार सिंह, अध्यक्षता: मुकेश दूबे
  • पंचम सत्र: संगठन विस्तार — वक्ता: चंदन कुमार सिन्हा, अध्यक्षता: मणिकांत भारती
  • षष्ठम सत्र: केंद्र सरकार की उपलब्धियां — वक्ता: सुबोध यादव, अध्यक्षता: रामजी ठाकुर
  • सप्तम सत्र: सोशल मीडिया, AI एवं नमो ऐप — वक्ता: मृगेंद्र कुमार सिंह

समापन सत्र में धन्यवाद ज्ञापन के बाद राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का विधिवत समापन किया गया।

इस प्रशिक्षण शिविर में मंडल के सभी पदाधिकारी, पंचायत अध्यक्ष एवं प्रभारी, विभिन्न मोर्चा अध्यक्ष, प्रकोष्ठ संयोजक तथा बूथ अध्यक्षों की सक्रिय उपस्थिति रही। कार्यक्रम के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती, चुनावी रणनीति एवं आधुनिक तकनीकों के उपयोग को लेकर महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश प्राप्त हुए।

संवाददाता, दैनिक बिहार पत्रिका 

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

078236
Users Today : 16
Users Yesterday : 21