गया। नीमचक बथानी प्रखंड अंतर्गत मनियारा पंचायत के ग्राम बंडी वार्ड संख्या-14 में खराब पड़ी नल-जल योजना को लेकर जिला परिषद सदस्य गुलिस्ता खातून की पहल रंग लाई। उनके द्वारा संबंधित विभाग को दिए गए आवेदन पत्र पर त्वरित संज्ञान लेते हुए नल-जल योजना को दुरुस्त किया गया तथा नया समरसेबल और स्टार्टर लगाया गया।
बताया गया कि पिछले कई दिनों से वार्ड के लोग पेयजल संकट से जूझ रहे थे। नल-जल योजना बंद रहने के कारण ग्रामीणों को पानी के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। मामले की जानकारी मिलने के बाद जिला परिषद सदस्य गुलिस्ता खातून ने विभागीय अधिकारियों को आवेदन देकर समस्या के शीघ्र समाधान की मांग की थी।
विभाग द्वारा कार्रवाई करते हुए नया समरसेबल एवं स्टार्टर लगाया गया, जिसके बाद जलापूर्ति पुनः बहाल हो गई। पानी की समस्या दूर होने पर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली और त्वरित पहल के लिए जनप्रतिनिधियों एवं विभाग के प्रति आभार जताया।
इस अवसर पर युवा जदयू बिहार के प्रदेश महासचिव मोहम्मद औरंगजेब ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े कार्यों को लेकर लगातार प्रयास जारी है और आम लोगों की बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए हर संभव पहल की जाएगी।
रिपोर्ट: धीरज गुप्ता, दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका
संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com








Users Today : 184
Users Yesterday : 196