संभावित बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम ने तटबंधों और धारों का किया निरीक्षण

दैनिक बिहार पत्रिका । अररिया। मानसून के दौरान संभावित बाढ़ की स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने और बाढ़ पूर्व तैयारियों का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी विनोद दूहन ने शुक्रवार को जिले के विभिन्न संवेदनशील तटबंधों एवं नदी धारों का स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सतर्क रहने तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

जिलाधिकारी ने नरपतगंज प्रखंड के कजराधार एवं सुरसर धार का निरीक्षण कर वहां की स्थिति की समीक्षा की। इसके बाद उन्होंने फारबिसगंज प्रखंड स्थित पीपरा धार का भी जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान तटबंधों की मजबूती, कटाव प्रभावित क्षेत्रों तथा संभावित जोखिम वाले स्थलों की जानकारी अधिकारियों से प्राप्त की।

डीएम विनोद दूहन ने कहा कि मानसून के आगमन के साथ बाढ़ की चुनौती को देखते हुए सभी विभागों को पूर्ण समन्वय और सतर्कता के साथ कार्य करना होगा। उन्होंने निर्देश दिया कि तटबंधों के संवेदनशील स्थलों की नियमित निगरानी की जाए तथा कहीं भी कटाव, रिसाव या क्षति की सूचना मिलने पर तत्काल मरम्मत और सुरक्षात्मक कार्य शुरू किए जाएं।

उन्होंने अधिकारियों को बाढ़ पूर्व तैयारियों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने, राहत एवं बचाव संसाधनों को तैयार रखने तथा आपदा की स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया तंत्र को सक्रिय रखने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि जिला प्रशासन संभावित बाढ़ की किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है और सभी संबंधित विभागों को अलर्ट मोड में रहने को कहा गया है।

निरीक्षण के दौरान अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन), फारबिसगंज अनुमंडल पदाधिकारी, फ्लड डिवीजन के कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता, कनीय अभियंता, नरपतगंज एवं फारबिसगंज के प्रखंड विकास पदाधिकारी तथा अंचलाधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

जिलाधिकारी ने आम लोगों से भी अपील की कि बाढ़ के मौसम में प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें तथा किसी भी आपात स्थिति की सूचना तुरंत संबंधित अधिकारियों को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कदम उठाए जा सकें।

रिपोर्ट: दैनिक बिहार पत्रिका, संवाददाता 

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

080996
Users Today : 54
Users Yesterday : 32