Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कांवरियों ने मुन्ना भगत को कंधे पर उठाया, भावुक हुए श्रद्धालु

Author Image
Written by
Bureau Report

216 फीट विशाल महाकांवड़ यात्रा के सफल समापन पर गूंजा हर-हर महादेव और बोल बम का जयघोष

सिमरी बख्तियारपुर। बाबा मटेश्वर नाथ को समर्पित चार दिवसीय 216 फीट विशाल महाकांवड़ पदयात्रा के सफल समापन के बाद सोमवार को बाबा मटेश्वर धाम परिसर में उत्साह और भावुकता का माहौल रहा। करीब 20 हजार कांवरियों की सहभागिता वाली इस यात्रा की सफलता से भावुक हुए कांवरिया संघ के अध्यक्ष सह मटेश्वर धाम श्रावणी मेला के प्रारंभकर्ता मुन्ना भगत और शिवेंद्र पौद्दार को कांवरियों ने कंधे पर उठा लिया। इसके बाद कांवरियों ने जमकर झूमते हुए हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारे लगाए।

Advertisement Box

कांवरियों ने मुन्ना भगत के प्रति सम्मान और आभार जताते हुए उन्हें कंधे पर उठाया। इस भावुक दृश्य को देखकर मौजूद श्रद्धालु भी भावुक हो गए। कांवरियों ने कहा कि महाकांवड़ यात्रा की सफलता सामूहिक प्रयास और बाबा मटेश्वर नाथ के प्रति अटूट आस्था का परिणाम है।

आयोजन की सफलता पर मुन्ना भगत ने कांवरियों, सेवादारों, सहयोगियों और स्थानीय लोगों के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि बाबा मटेश्वर नाथ के भक्तों की सामूहिक आस्था और सहयोग की सफलता है। चार दिनों की यात्रा के दौरान कांवरियों के लिए विभिन्न स्थानों पर सेवा शिविर, भोजन और पेयजल समेत आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की गई थी।

यात्रा के दौरान हजारों श्रद्धालु गंगाजल लेकर बाबा मटेश्वर नाथ के जलाभिषेक के लिए पहुंचे। जगह-जगह सेवा शिविरों में कांवरियों की सेवा की गई। यात्रा के सफल समापन के बाद श्रद्धालुओं में उत्साह और संतोष का माहौल रहा। मुन्ना भगत को कांवरियों द्वारा कंधे पर उठाकर सम्मान देना इस आयोजन का सबसे भावुक और यादगार क्षण रहा।

रिपोर्ट: दैनिक बिहार पत्रिका, संवाददाता 

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

सोमवार, 07 सितंबर 2026

आज का सुविचार

आपका चरित्र आपकी सबसे बड़ी पूंजी है। इसे धन, पद या प्रसिद्धि से भी ऊपर रखें। एक अच्छा चरित्र आपको वह सम्मान दिलाएगा जो कोई और चीज नहीं दिला सकती।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp