Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत शिविर और सामुदायिक किचन शुरू, विधायक ने बांटी राहत सामग्री

Author Image
Written by
Bureau Report
बालुवाही के बापू मध्य विद्यालय में शिविर का शुभारंभ, रहीमपुर की तीनों पंचायतों में प्रभावित परिवारों तक पहुंचेगी राहत

खगड़िया। खगड़िया नगर परिषद क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने राहत एवं बचाव कार्य तेज कर दिया है। सोमवार को नगर परिषद क्षेत्र के बालुवाही स्थित बापू मध्य विद्यालय में बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए बाढ़ राहत शिविर एवं सामुदायिक किचन का शुभारंभ सदर विधायक बबलू कुमार मंडल ने किया। इस दौरान विधायक ने राहत शिविर में पहुंचे बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली और सामुदायिक किचन में बाढ़ पीड़ितों को भोजन भी कराया।

विधायक बबलू कुमार मंडल ने कहा कि संकट की इस घड़ी में बाढ़ प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि बाढ़ से प्रभावित लोगों को भोजन, सूखा राशन, पॉलीथिन शीट सहित जरूरत की अन्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। राहत कार्य में किसी प्रकार की कमी नहीं रहने दी जाएगी।

Advertisement Box

राहत शिविर के शुभारंभ के मौके पर एसडीओ धनंजय कुमार, वार्ड पार्षद शिवराज यादव, वार्ड प्रतिनिधि रणवीर कुमार सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने शिविर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा बाढ़ प्रभावित लोगों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली।

इसके बाद विधायक बबलू कुमार मंडल ने रहीमपुर दक्षिणी, रहीमपुर उत्तरी और रहीमपुर मध्य पंचायत के बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रभावित परिवारों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनीं और मौके पर मौजूद अधिकारियों एवं स्थानीय प्रतिनिधियों से राहत कार्यों की जानकारी ली। विधायक ने कहा कि बाढ़ प्रभावित सभी इलाकों में जरूरत के अनुसार राहत सामग्री पहुंचाई जाएगी।

निरीक्षण के दौरान रहीमपुर दक्षिणी पंचायत के वार्ड संख्या 6 में लगभग 600 बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच सूखा राशन और पॉलीथिन शीट का वितरण किया गया। राहत सामग्री मिलने से प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत मिली। विधायक ने कहा कि यह राहत सामग्री केवल एक वार्ड तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि रहीमपुर दक्षिणी, रहीमपुर उत्तरी और रहीमपुर मध्य पंचायत के सभी प्रभावित वार्डों में बारी-बारी से जरूरतमंद परिवारों के बीच वितरित की जाएगी।

उन्होंने कहा कि बाढ़ की स्थिति को देखते हुए प्रभावित परिवारों को भोजन उपलब्ध कराने के लिए सामुदायिक किचन की व्यवस्था भी लगातार बढ़ाई जा रही है। जहां अधिक संख्या में लोग प्रभावित हैं, वहां जरूरत के अनुसार सामुदायिक किचन की संख्या बढ़ाई जाएगी। विधायक ने रहीमपुर मध्य और रहीमपुर उत्तरी पंचायत में भी सामुदायिक किचन शुरू कराने की बात कही, ताकि बाढ़ प्रभावित लोगों को अपने घरों से दूर जाकर भोजन की व्यवस्था नहीं करनी पड़े। विधायक ने बताया कि मानसी में चैधा बांध, ज़ालिम बाबू टोला और मटिहानी में भी सामुदायिक किचेन सोमवार को शुरू करा दिया गया है।
विधायक ने अधिकारियों से कहा कि राहत कार्य में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। प्रभावित क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखी जाए और जिन परिवारों को जिस प्रकार की सहायता की जरूरत है, उन्हें उसी के अनुसार मदद उपलब्ध कराई जाए। खासकर बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं की जरूरतों का विशेष ध्यान रखने की बात कही गई।

उन्होंने कहा कि बाढ़ के दौरान सबसे बड़ी जरूरत लोगों को सुरक्षित रखने के साथ-साथ उनके भोजन और रहने की व्यवस्था सुनिश्चित करना है। इसके लिए राहत शिविरों और सामुदायिक किचन के माध्यम से प्रभावित परिवारों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। जरूरत पड़ने पर और अधिक राहत शिविर भी शुरू किए जाएंगे।
विधायक ने कहा कि प्रशासन, जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग मिलकर बाढ़ की इस चुनौती का सामना कर रहे हैं। प्रभावित परिवारों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने लोगों से भी अपील की कि बाढ़ की स्थिति को देखते हुए प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें और आवश्यकता पड़ने पर सुरक्षित स्थानों पर चले जाएं।

इस दौरान स्थानीय लोगों ने विधायक के समक्ष जलजमाव, आवागमन, भोजन, पशुओं के चारे और अन्य जरूरी सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं भी रखीं। विधायक ने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री वितरण और सामुदायिक किचन के विस्तार से लोगों को तत्काल राहत मिलने की उम्मीद है। प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की ओर से कहा गया है कि जब तक बाढ़ की स्थिति सामान्य नहीं होती, तब तक प्रभावित परिवारों की जरूरत के अनुसार राहत एवं सहायता का काम जारी रखा जाएगा।

रिपोर्ट: दैनिक बिहार पत्रिका, खगड़िया 

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

सोमवार, 07 सितंबर 2026

आज का सुविचार

आपका चरित्र आपकी सबसे बड़ी पूंजी है। इसे धन, पद या प्रसिद्धि से भी ऊपर रखें। एक अच्छा चरित्र आपको वह सम्मान दिलाएगा जो कोई और चीज नहीं दिला सकती।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp