Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

Khagaria News: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जन समाधान में 21 मामलों की सुनवाई, त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश

Author Image
Written by
Bureau Report

खगड़िया, 11 सितंबर, 2026। जिलाधिकारी, खगड़िया श्री विक्रम विरकर ने आज अपने कार्यालय कक्ष में जन समाधान कार्यक्रम आयोजित कर जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए आम नागरिकों की समस्याओं एवं शिकायतों की सुनवाई की। इस दौरान नागरिकों ने अपनी समस्याओं से जिलाधिकारी को अवगत कराया तथा उनके समाधान के लिए आवेदन प्रस्तुत किए।

Advertisement Box

जिलाधिकारी श्री विक्रम विरकर ने सभी आवेदकों की समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना तथा संबंधित पदाधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान जिला प्रशासन की प्राथमिकता है तथा किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब अथवा लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

आज आयोजित जन समाधान कार्यक्रम में कुल 21 मामलों की सुनवाई की गई। इनमें सामान्य शाखा, जिला खनन पदाधिकारी, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी, जिला भूमि सुधार उप समाहर्ता, खगड़िया, जिला भूमि सुधार उप समाहर्ता, गोगरी, अनुमंडल पदाधिकारी, खगड़िया, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, स्थापना उप समाहर्ता, जिला अग्रणी प्रबंधक, कार्यपालक अभियंता, विद्युत प्रमंडल, खगड़िया, जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, जिला सूचना एवं जन-संपर्क पदाधिकारी, जिला कोषागार पदाधिकारी, खगड़िया, अंचलाधिकारी, खगड़िया, अंचलाधिकारी, मानसी, अंचलाधिकारी, परबत्ता, अंचलाधिकारी, गोगरी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, खगड़िया तथा अंचलाधिकारी, अलौली से संबंधित मामले शामिल थे।

सभी मामलों पर विस्तृत सुनवाई करते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर मामलों का निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जिन मामलों में स्थलीय जांच आवश्यक है, उनमें शीघ्र जांच कराकर निष्पक्ष एवं प्रभावी कार्रवाई करने को कहा गया।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक आवेदक को उनके आवेदन पर की गई कार्रवाई की जानकारी समय पर उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि जन शिकायतों के समाधान में पारदर्शिता, जवाबदेही एवं संवेदनशीलता बनाए रखना सभी संबंधित पदाधिकारियों की जिम्मेदारी है।

जिला प्रशासन द्वारा नियमित रूप से आयोजित जन समाधान कार्यक्रम का उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का प्रभावी, पारदर्शी एवं समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना तथा प्रशासन एवं आमजन के बीच विश्वास एवं संवाद को और अधिक सुदृढ़ बनाना है।

Khagaria News: बाढ़ प्रभावित परिवारों तक राहत एवं आवश्यक सुविधाएं पहुंचाने का कार्य लगातार जारी
आज फोकस में

Khagaria News: बाढ़ प्रभावित परिवारों तक राहत एवं आवश्यक सुविधाएं पहुंचाने का कार्य लगातार जारी

<span class=Khagaria News: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जन समाधान में 21 मामलों की सुनवाई, त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश">
आज फोकस में

Khagaria News: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जन समाधान में 21 मामलों की सुनवाई, त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश

Khagaria News: बाढ़ घटते ही बोरिंग से खुद निकलने लगा पानी, दरियापुर भेलवा में कौतूहल
आज फोकस में

Khagaria News: बाढ़ घटते ही बोरिंग से खुद निकलने लगा पानी, दरियापुर भेलवा में कौतूहल

खगड़िया के बाढ़ प्रभावित इलाकों को तत्काल घोषित किया जाए बाढ़ प्रभावित क्षेत्र:विधायक बबलू कुमार मंडल,आपदा प्रबंधन मंत्री रत्नेश सदा को पत्र भेजकर की मांग,प्रभावित परिवारों को राहत,क्षतिपूर्ति और सरकारी सहायता देने का आग्रह,बाढ़ पीड़ितों के लिए विधायक ने. मुख्यमंत्री से मांगी जीआर की राशि

Apple ने लॉन्च किए iPhone 18 Pro और 18 Pro Max, ₹1.64 लाख से शुरू कीमत
आज फोकस में

Apple ने लॉन्च किए iPhone 18 Pro और 18 Pro Max, ₹1.64 लाख से शुरू कीमत

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

शुक्रवार, 11 सितंबर 2026

आज का सुविचार

अतीत पर ध्यान मत दो, भविष्य के बारे में सपने मत देखो, अपने मन को वर्तमान क्षण पर केंद्रित करो। आज आप जो करते हैं वही आपके कल का निर्माण करता है और यही जीवन जीने का सही तरीका है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp