Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

Khagaria News: बाढ़ प्रभावित परिवारों तक राहत एवं आवश्यक सुविधाएं पहुंचाने का कार्य लगातार जारी

Author Image
Written by
Bureau Report

खगड़िया । जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा प्रभावित परिवारों को राहत एवं आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार समन्वित रूप से कार्य किया जा रहा है। जिले में बाढ़ से प्रभावित कुल 1,63,159 जनसंख्या एवं 37,955 परिवारों को राहत पहुंचाने हेतु विभिन्न स्तरों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।

प्रभावित परिवारों के लिए जिले में 50 स्थानों पर Community Kitchen संचालित किए जा रहे हैं, जहां प्रतिदिन दो समय भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। वहीं 02 राहत शिविरों में आश्रित लोगों के लिए नाश्ता, भोजन एवं रात्रि भोजन की व्यवस्था की गई है, ताकि शिविरों में रह रहे परिवारों को नियमित एवं समुचित भोजन उपलब्ध हो सके।

Advertisement Box

राहत एवं बचाव कार्यों को सुचारु बनाए रखने हेतु जिले में 165 नावों का परिचालन किया जा रहा है। साथ ही, आपात परिस्थितियों में त्वरित चिकित्सीय सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 08 Boat Ambulance भी संचालित हैं।

जिला प्रशासन द्वारा राहत कार्यों के साथ-साथ प्रभावित परिवारों के बीच GR की राशि के सत्यापन की प्रक्रिया भी लगातार की जा रही है। इसके लिए संबंधित पदाधिकारी एवं अधिकारी क्षेत्र में जाकर स्थलीय सत्यापन कर रहे हैं, ताकि पात्र लाभुकों तक सहायता राशि का लाभ सुगमता एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचाया जा सके।

बाढ़ आश्रय स्थलों में लोगों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए केवल आवास एवं भोजन तक सीमित न रहते हुए बच्चों के लिए अस्थायी विद्यालय, अस्थायी आंगनवाड़ी केंद्र, गेम जोन तथा महिलाओं के लिए प्रशिक्षण केंद्र जैसी सुविधाएं भी विकसित की गई हैं। बच्चों की पढ़ाई एवं मानसिक गतिविधियां नियमित रखने तथा महिलाओं को रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

आश्रय स्थलों में रह रहे लोगों के स्वास्थ्य एवं मानसिक wellbeing को ध्यान में रखते हुए सुबह एवं शाम योगाभ्यास भी कराया जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि बाढ़ की प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद प्रभावित परिवारों को आवश्यक सुविधाएं, सुरक्षित वातावरण एवं सम्मानजनक जीवन-यापन की व्यवस्था उपलब्ध हो।

जिला प्रशासन द्वारा राहत एवं बचाव कार्यों की निरंतर निगरानी एवं समीक्षा की जा रही है तथा आवश्यकता के अनुसार प्रभावित क्षेत्रों में संसाधनों एवं सुविधाओं को बढ़ाया जा रहा है।

<span class=Khagaria News: बाढ़ प्रभावित परिवारों तक राहत एवं आवश्यक सुविधाएं पहुंचाने का कार्य लगातार जारी">
आज फोकस में

Khagaria News: बाढ़ प्रभावित परिवारों तक राहत एवं आवश्यक सुविधाएं पहुंचाने का कार्य लगातार जारी

Khagaria News: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जन समाधान में 21 मामलों की सुनवाई, त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश
आज फोकस में

Khagaria News: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जन समाधान में 21 मामलों की सुनवाई, त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश

Khagaria News: बाढ़ घटते ही बोरिंग से खुद निकलने लगा पानी, दरियापुर भेलवा में कौतूहल
आज फोकस में

Khagaria News: बाढ़ घटते ही बोरिंग से खुद निकलने लगा पानी, दरियापुर भेलवा में कौतूहल

खगड़िया के बाढ़ प्रभावित इलाकों को तत्काल घोषित किया जाए बाढ़ प्रभावित क्षेत्र:विधायक बबलू कुमार मंडल,आपदा प्रबंधन मंत्री रत्नेश सदा को पत्र भेजकर की मांग,प्रभावित परिवारों को राहत,क्षतिपूर्ति और सरकारी सहायता देने का आग्रह,बाढ़ पीड़ितों के लिए विधायक ने. मुख्यमंत्री से मांगी जीआर की राशि

Apple ने लॉन्च किए iPhone 18 Pro और 18 Pro Max, ₹1.64 लाख से शुरू कीमत
आज फोकस में

Apple ने लॉन्च किए iPhone 18 Pro और 18 Pro Max, ₹1.64 लाख से शुरू कीमत

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

शुक्रवार, 11 सितंबर 2026

आज का सुविचार

अतीत पर ध्यान मत दो, भविष्य के बारे में सपने मत देखो, अपने मन को वर्तमान क्षण पर केंद्रित करो। आज आप जो करते हैं वही आपके कल का निर्माण करता है और यही जीवन जीने का सही तरीका है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp