
Written by
Bureau Report
खगड़िया/परबत्ता प्रखंड क्षेत्र मे बाढ़ प्रभावित सलारपुर में गंगा की उपधारा पर बने पुल के आगे रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब स्नान करने के दौरान एक युवक गहरे पानी में डूबने लगा। बताया गया कि सुरक्षा को लेकर उक्त स्थल पर चौकीदार की तैनाती है और स्नान करने पर रोक भी लगाई गई है। इसके बावजूद युवक पानी में उतर गया। डूबते युवक की चीख-पुकार सुनकर स्थानीय ग्रामीण दीपक कुमार ने तत्परता दिखाते हुए पानी में उतरकर उसकी जान बचा ली। युवक की पहचान विजेंद्र पोद्दार के पुत्र चंदन के रूप में बताई जा रही है। ग्रामीणों ने बाढ़ के पानी में सावधानी बरतने की अपील की है।








