Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

CHANDAN NEWS: पुलिस के हत्थे चढ़ा दूसरा आरोपी, तमिलनाडु से गिरफ्तार

Author Image
Written by
Kumar Chandan (Dist Beuro)

रिपोर्ट:- उमाकांत पोद्दार। 

चांदन/बांका:- आनंदपुर थाना कांड संख्या 88/26 के प्राथमिकी अभियुक्त अभिषेक कुमार राउत को पुलिस ने तमिलनाडु के तांबरम से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त मानिक राउत का पुत्र है और झारखंड के जामताड़ा थाना क्षेत्र के नामूपाड़ा का निवासी है। गिरफ्तारी के बाद उसे माननीय न्यायालय, बांका में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। मामला आनंदपुर थाना क्षेत्र के अहरा गांव का है। मिली जानकारी के अनुसार, गांव कि महिला ललिता देवी पति गुंजन सिंह को झांसे में लेकर उसके चार वर्षीय पुत्र के साथ बिते आठ मई को सिमुलतल्ला रेलवे-स्टेशन से अगवा कर लिया गया था। आरोप है कि महिला को राजस्थान में किसी अन्य व्यक्ति के हाथों बेच दिया गया, जबकि उसका पांच वर्षीय पुत्र अब भी कथित तौर पर आरोपी के कब्जे में है।महिला किसी तरह आरोपियों के चंगुल से निकलकर अपने गांव लौटी और अपने पति के पास पहुंची। इसके बाद उसने आनंदपुर थाना सहित बांका के पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर अपने पुत्र की बरामदगी की गुहार लगाई थी।मामले की जांच के दौरान आनंदपुर पुलिस ने तकनीकी सहयोग से कार्रवाई करते हुए एक अन्य आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। वहीं, दूसरा आरोपी पुलिस को चकमा देकर तमिलनाडु भाग गया था। आनंदपुर पुलिस के द्वारा लगातार प्रयास और कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने उसे तमिलनाडु (तांबरम )से गिरफ्तार कर लिया।हालांकि, महिला के चार वर्षीय पुत्र धर्मेंद्र कुमार सिंह की बरामदगी को लेकर अब भी सवाल बना हुआ है। बच्चे की सकुशल बरामदगी इस मामले में पुलिस के सामने अहम चुनौती है।

Advertisement Box

BANKA NEWS: दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर बांका पुलिस अलर्ट, घाटों से विसर्जन मार्गों तक सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
आज फोकस में

BANKA NEWS: दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर बांका पुलिस अलर्ट, घाटों से विसर्जन मार्गों तक सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

BANKA NEWS: पुलिस संस्मरण दिवस पर शहीद जवानों को नमन, बांका पुलिस केंद्र में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
आज फोकस में

BANKA NEWS: पुलिस संस्मरण दिवस पर शहीद जवानों को नमन, बांका पुलिस केंद्र में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

BANKA NEWS: जीविका योजनाओं में सुस्ती पर डीएम सख्त, चांदन और बौंसी के प्रखंड परियोजना प्रबंधकों से मांगा स्पष्टीकरण
आज फोकस में

BANKA NEWS: जीविका योजनाओं में सुस्ती पर डीएम सख्त, चांदन और बौंसी के प्रखंड परियोजना प्रबंधकों से मांगा स्पष्टीकरण

BANKA NEWS: बांका में 28 अक्टूबर से राज्य स्तरीय बालक वॉलीबॉल प्रतियोगिता, डीएम अंशुल अग्रवाल ने तैयारियों की समीक्षा की
आज फोकस में

BANKA NEWS: बांका में 28 अक्टूबर से राज्य स्तरीय बालक वॉलीबॉल प्रतियोगिता, डीएम अंशुल अग्रवाल ने तैयारियों की समीक्षा की

BOUNSI NEWS: मंदारगिरी के जैन मंदिर में चोरी से हड़कंप, कई ताले टूटे, गुप्त भंडार भी बना निशाना
आज फोकस में

BOUNSI NEWS: मंदारगिरी के जैन मंदिर में चोरी से हड़कंप, कई ताले टूटे, गुप्त भंडार भी बना निशाना

CHANDAN NEWS: झझवा एकादशी मेला शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न, पुलिस प्रशासन रहा चौकस, थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने संभाली सुरक्षा की कमान
आज फोकस में

CHANDAN NEWS: झझवा एकादशी मेला शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न, पुलिस प्रशासन रहा चौकस, थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने संभाली सुरक्षा की कमान

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

बुधवार, 21 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

अतीत पर ध्यान मत दो, भविष्य के बारे में सपने मत देखो, अपने मन को वर्तमान क्षण पर केंद्रित करो। आज आप जो करते हैं वही आपके कल का निर्माण करता है और यही जीवन जीने का सही तरीका है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp