
रिपोर्ट:- उमाकांत पोद्दार।
चांदन/बांका:- श्री श्री 108 बाबा भूकैलाश धाम, केंदुआर स्थित प्रसिद्ध झझवा दुर्गा मंदिर परिसर में आयोजित एकादशी मेला शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। मेले में दूर-दराज के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और मां दुर्गा के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। पूरे आयोजन के दौरान पुलिस प्रशासन चौकस रहा। आनंदपुर थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाले रखी, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। मेला परिसर में पूजा समिति के सदस्यों एवं सक्रिय युवाओं ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। श्रद्धालुओं की सुविधा और व्यवस्था को लेकर समिति के कार्यकर्ता लगातार मुस्तैद रहे। पूजा समिति के अध्यक्ष चांदवारी पंचायत के पूर्व मुखिया सहेंद्र दास, सचिव
रमेश प्रसाद दास, कोषाध्यक्ष विष्णुदेव दास, उपाध्यक्ष सुबोध यादव, संयोजक शिवशंकर शर्मा तथा उपकोषाध्यक्ष प्रभु यादव सहित अन्य सदस्यों ने व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में योगदान दिया।इस दौरान तूफान साह, सागर यादव, विष्णुदेव यादव, राहुल यादव, आशीष,महाबीर पोद्दार, पुरुषोत्तम, उगन, रंजीत, छोटू, चंदन सर, गौतम कुमार यादव, उपमुखिया मनोज यादव, उज्ज्वल सिंह, अजय, मुकेश, पवन, गुड्डू यादव, कैलाश मंडल, चुनचुन ठाकुर, रंजीत पांडेय और कमलू यादव सहित समिति के अन्य सक्रिय सदस्यों ने श्रद्धालुओं की सुविधा का ध्यान रखा। वहीं, दुर्गा पूजा के पुजारी पंकज पांडेय समेत अन्य लोगों की भी आयोजन में सक्रिय भूमिका रही।
विधायक ने किए मां दुर्गा के दर्शन, झझवा झरना को पर्यटन स्थल बनाने की मांग
एकादशी मेले के अवसर पर एक दिन पूर्व बेलहर विधानसभा क्षेत्र के विधायक मनोज यादव झझवा दुर्गा मंदिर पहुंचे। उन्होंने मां दुर्गा के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान पूजा समिति की ओर से विधायक के समक्ष प्रसिद्ध झझवा झरना को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की मांग रखी गई। समिति के सदस्यों ने क्षेत्र में पर्यटन सुविधाओं के विकास और आवागमन को बेहतर बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया।
60 वर्ष पूर्व समाजसेवी रामचंद्र दास ने की थी मंदिर की स्थापना
ज्ञात हो कि करीब 60 वर्ष पूर्व केनुआर गांव के समाजसेवी स्वर्गीय रामचंद्र दास ने झझवा धाम स्थित दुर्गा मंदिर की स्थापना की थी। उनके निधन के बाद मंदिर की जिम्मेदारी चांदवारी पंचायत के पूर्व मुखिया सहेंद्र दास ने संभाली। इस वर्ष मेला आयोजन में समिति के सक्रिय युवा सदस्यों ने विशेष योगदान दिया। युवाओं ने आपसी सहयोग और मेहनत से मेले की व्यवस्था को आकर्षक एवं सुव्यवस्थित बनाने में अहम भूमिका निभाई।दूर-दराज के क्षेत्रों से पहुंचे श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पूजा समिति की ओर से व्यापक व्यवस्था की गई थी। पुलिस प्रशासन की सतर्कता और समिति के सदस्यों की सक्रियता के कारण झझवा एकादशी मेला शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।


CHANDAN NEWS: झझवा एकादशी मेला







