
Written by
Bureau Report
खगड़िया जिले के गोगरी प्रखंड स्थित बोरना ढाला के पास रविवार को उस समय बड़ा हादसा टल गया, जब सवारी उतारने के बाद चालक ई-रिक्शा को बैक कर रहा था। इसी दौरान ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर बाढ़ के पानी में जा गिरा। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, गनीमत रही कि चालक समय रहते बाल-बाल बच गया। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सड़क और आसपास के इलाके में पानी जमा रहने से वाहन चालकों को काफी सावधानी बरतने की जरूरत है। जरा सी लापरवाही जान पर भारी पड़ सकती है। लोगों ने वाहन चलाते समय सतर्कता बरतने की अपील की है।








