Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

Khagaria News: जदयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ की बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का संकल्प,प्रदेश अध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत एवं अभिनंदन, फरक्का जल संधि पर नीतीश संवाद कार्यक्रम की ऐतिहासिक सफलता पर जताया आभार,अतिपिछड़ों के सच्चे हिमायती हैं नीतीश कुमार: बबलू मंडल

Author Image
Written by
Bureau Report

खगड़िया । शहर के कचहरी रोड स्थित कर्पूरी सभागार में मंगलवार को जदयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ, खगड़िया की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार चौरसिया ने की।इस अवसर पर बैठक के मुख्य अतिथि एवं जदयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सह सदर विधायक बबलू कुमार मंडल का पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने अंगवस्त्र, माला एवं बुके भेंटकर भव्य स्वागत,सम्मान एवं अभिनंदन किया।

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष बबलू कुमार मंडल ने कहा कि पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत,सशक्त एवं सक्रिय बनाने की आवश्यकता है।उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय के साथ संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने तथा सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों एवं उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।उन्होंने गत 9 सितंबर को शारदा फार्म हाउस,बछौता में आयोजित फरक्का जल संधि पर नीतीश संवाद कार्यक्रम की ऐतिहासिक सफलता का उल्लेख करते हुए कार्यक्रम में पहुंचे पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा,प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा सहित तमाम पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

Advertisement Box

श्री मंडल ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री एवं बिहार के विकास के शिल्पकार नीतीश कुमार अतिपिछड़ा,महिला सहित समाज के सभी वर्गों के सच्चे हिमायती हैं।उनके दूरदर्शी नेतृत्व,सुशासन की अवधारणा और सामाजिक न्याय के प्रति प्रतिबद्धता से बिहार में विकास की नई इबारत लिखी गई है।उनके नेतृत्व में अतिपिछड़ा समाज को सामाजिक,राजनीतिक एवं आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य हुए हैं।

उन्होंने कहा कि बिहार आज जिस विकास पथ पर निरंतर अग्रसर है,उसमें नीतीश कुमार की दूरदर्शिता,ईमानदार प्रयास एवं जनकल्याणकारी नीतियों की महत्वपूर्ण भूमिका है।

जबकि विशिष्ट अतिथि जदयू जिलाध्यक्ष अनुराधा कुमारी कुशवाहा जमकर पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की उपलब्धियों को बेबाकी से गिनायीं।उन्होंने नीतीश संवाद कार्यक्रम के ऐतिहासिक सफलता पर सभी को साधुवाद दिया।कहा कि हम अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ समेत सभी प्रकोष्ठों को सदर विधायक बबलू मंडल के मार्गदर्शन में और अधिक मजबूत बनायेंगे।

वहीं,प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार चौरसिया ने प्रदेश अध्यक्ष बबलू कुमार मंडल का स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए कहा कि अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ संगठन की मजबूती के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगा।उन्होंने बूथ स्तर तक संगठन को सुदृढ़,सक्रिय एवं प्रभावी बनाने का संकल्प दोहराया।

बैठक में जदयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज कुमार पटेल,मदन मोहन मेहता,प्रदेश महासचिव उमेश सिंह पटेल,धर्मेंद्र महतो, प्रभाकर चौधरी मन्टून,जदयू जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री,अनिल जायसवाल,उदय प्रसाद सिंह, राजेश सिंह मुखिया,नन्दलाल मंडल,युवा जिलाध्यक्ष सावन कुमार बंटी,महासचिव राजीव रंजन,रामप्रकाश सिंह, राजनीति प्रसाद सिंह,अनुज शर्मा,पंकज चौधरी,कार्यालय प्रभारी राजीव ठाकुर,कर्मदेव सिंह,राजीव भाई पटेल,अंगद कुमार,कमल किशोर पटेल, राजेश कुमार,रामानंद सिंह, प्रमोद चौरसिया,अनिल महतो,शम्भू चौधरी,सिकेन्द्र चौधरी,रूपन शर्मा,नन्दकिशोर मंडल सहित अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्षों व पदाधिकारियों सहित पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

BOUNSI NEWS: बौंसी के व्यवसायियों के बीच बदलाव की चर्चा, अध्यक्ष पद की दौड़ में उतरे सुमित सुमन
आज फोकस में

BOUNSI NEWS: बौंसी के व्यवसायियों के बीच बदलाव की चर्चा, अध्यक्ष पद की दौड़ में उतरे सुमित सुमन

BANKA NEWS: दिव्यांग युवाओं के लिए खुलीं रोजगार की राहें, विशेष जॉब कैंप में पांच अभ्यर्थियों का चयन
आज फोकस में

BANKA NEWS: दिव्यांग युवाओं के लिए खुलीं रोजगार की राहें, विशेष जॉब कैंप में पांच अभ्यर्थियों का चयन

BANKA NEWS: फाइल नहीं, फील्ड में दिखे एक्शन; खनन, नशा और सड़क सुरक्षा पर डीएम-एसपी ने बढ़ाई सख्ती
आज फोकस में

BANKA NEWS: फाइल नहीं, फील्ड में दिखे एक्शन; खनन, नशा और सड़क सुरक्षा पर डीएम-एसपी ने बढ़ाई सख्ती

BANKA NEWS: सरकारी योजनाओं के लिए अब मुख्यालय की दौड़ नहीं, सहयोग शिविर में गांव पहुंचा प्रशासन
आज फोकस में

BANKA NEWS: सरकारी योजनाओं के लिए अब मुख्यालय की दौड़ नहीं, सहयोग शिविर में गांव पहुंचा प्रशासन

BOUNSI NEWS: कागजों में रोशन गांव, बैदाचक में अब भी सोलर लाइट का इंतजार; ग्रामीण पूछ रहे—हमारी बारी कब?
आज फोकस में

BOUNSI NEWS: कागजों में रोशन गांव, बैदाचक में अब भी सोलर लाइट का इंतजार; ग्रामीण पूछ रहे—हमारी बारी कब?

CHANDAN NEWS: कुसुमजोरी पंचायत सरकार भवन में मुख्यमंत्री सहयोग शिविर आयोजित, 14 आवेदन प्राप्त, पांच का ऑन द स्पॉट निष्पादन
आज फोकस में

CHANDAN NEWS: कुसुमजोरी पंचायत सरकार भवन में मुख्यमंत्री सहयोग शिविर आयोजित, 14 आवेदन प्राप्त, पांच का ऑन द स्पॉट निष्पादन

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

बुधवार, 16 सितंबर 2026

आज का सुविचार

किसी भी समस्या का अंतिम हल केवल 'माफी' ही है, चाहे वो आप किसी से मांग लें या किसी को माफ कर दें। यह आपके मन के बोझ को तुरंत हल्का कर देती है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

Khagaria News: जदयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ की बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का संकल्प,प्रदेश अध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत एवं अभिनंदन, फरक्का जल संधि पर नीतीश संवाद कार्यक्रम की ऐतिहासिक सफलता पर जताया आभार,अतिपिछड़ों के सच्चे हिमायती हैं नीतीश कुमार: बबलू मंडल

Khagaria News: सन्हौली को मिली जलजमाव से मुक्ति की बड़ी सौगात ₹4.81 करोड़ की नाला योजना का शुभारंभ,विधायक बबलू मंडल और नगर सभापति अर्चना कुमारी ने नारियल फोड़कर किया कार्य का शुभारंभ,वर्षों पुरानी समस्या के स्थायी समाधान की जगी उम्मीद

[news_reels]
WhatsApp