
रिपोर्ट:- उमाकांत पोद्दार।
चांदन/बांका:- मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की पहल पर पंचायत स्तर पर ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान एवं सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से मंगलवार को कुसुमजोरी पंचायत सरकार भवन में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता मुखिया ममता देवी ने की, जबकि संचालन पूर्व मुखिया अशोक यादव ने किया। शिविर में जन्म प्रमाण पत्र, खाद्य आपूर्ति, बिजली विभाग, पशुपालन, आईसीडीएस एवं स्वास्थ्य विभाग सहित विभिन्न विभागों के काउंटर लगाए गए। ग्रामीणों ने संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं कर्मियों के समक्ष अपनी समस्याएं रखते हुए आवेदन जमा किए।अधिकारियों एवं कर्मियों ने प्राप्त आवेदनों की जानकारी लेकर नियमानुसार कार्रवाई की प्रक्रिया से ग्रामीणों को अवगत कराया।बीडीओ अजेेश कुमार ने बताया कि शिविर में कुल 14 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें पांच आवेदनों का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया गया। शेष आवेदनों को संबंधित विभागों को भेजकर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है तथा उनके भी जल्द निष्पादन का प्रयास किया जाएगा।स्वास्थ्य विभाग की ओर से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चांदन के स्वास्थ्य प्रबंधक परशुराम सिंह, बीसीएम संजय कुमार, सीएचओ मोहित कुमार, एएनएम चुन्नी कुमारी एवं शशिबाला तथा आशा कार्यकर्ता रेखा देवी, मीना देवी एवं कौशल्या देवी मौजूद रहीं। स्वास्थ्य कर्मियों ने ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाओं तथा सरकार द्वारा संचालित विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी दी। पंचायत स्तर से पीआरएस सिकंदर दास एवं विकास मित्र सहित अन्य कर्मियों ने शिविर में अपनी सेवाएं दीं। वहीं प्रखंड स्तर से बीडीओ अजेेश कुमार, बीपीआरओ अवनीश कुमार, पंचायत सचिव रंजन कुमार, डाटा ऑपरेटर अभिषेक राणा एवं पीडीएस पदाधिकारी लक्ष्मीकांत रमानी सहित विभिन्न विभागों के कर्मी उपस्थित रहे। शिविर में ग्रामीणों ने राशन, बिजली, जन्म प्रमाण पत्र, स्वास्थ्य, पशुपालन, आंगनबाड़ी सहित अन्य सरकारी सेवाओं से संबंधित समस्याएं रखीं। अधिकारियों एवं कर्मियों ने ग्रामीणों को संबंधित योजनाओं का लाभ लेने की प्रक्रिया की जानकारी देते हुए प्राप्त आवेदनों पर नियमानुसार कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर बीडीओ अजेश कुमार ने कहा कि पंचायत सरकार भवन में इस तरह के सहयोग शिविर आयोजित होने से ग्रामीणों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अलग-अलग सरकारी कार्यालयों का चक्कर लगाने से राहत मिलेगी। उन्होंने ग्रामीणों से शिविर का लाभ उठाने तथा सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से जुड़ने की अपील की।


CHANDAN NEWS: कुसुमजोरी पंचायत सरकार









