Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

BANKA NEWS: दिव्यांग युवाओं के लिए खुलीं रोजगार की राहें, विशेष जॉब कैंप में पांच अभ्यर्थियों का चयन

Author Image
Written by
Kumar Chandan

32 रिक्तियों के लिए निजी कंपनियों ने लिए आवेदन-बायोडाटा; चार सरकारी स्टॉलों पर 102 युवाओं को मिला करियर, स्वरोजगार और उद्यमिता का मार्गदर्शन

बांका:- दिव्यांग युवाओं को रोजगार की मुख्यधारा से जोड़ने के साथ उन्हें नौकरी, स्वरोजगार और उद्यमिता के अवसरों की जानकारी एक ही मंच पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मंगलवार को बांका में विशेष जॉब कैंप एवं व्यावसायिक मार्गदर्शन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में निजी क्षेत्र की 32 रिक्तियों के लिए आवेदन एवं बायोडाटा लिए गए, जिनमें पांच अभ्यर्थियों का चयन किया गया। युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, बिहार के निर्देश पर जिला नियोजनालय, बांका की ओर से आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन भागलपुर प्रमंडल के उप निदेशक (नियोजन) शंभू नाथ सुधाकर ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

Advertisement Box

नौकरी ही नहीं, स्वरोजगार की भी मिली जानकारी

शिविर को केवल निजी क्षेत्र में नौकरी उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं रखा गया। विभागीय पदाधिकारियों एवं विशेषज्ञों ने दिव्यांग युवाओं को व्यावसायिक मार्गदर्शन, करियर निर्माण, स्वरोजगार एवं उद्यमिता विकास से संबंधित जानकारी दी। इसके साथ ही विभिन्न

सरकारी योजनाओं का लाभ लेकर व्यावसायिक गतिविधियां शुरू करने के संबंध में भी मार्गदर्शन दिया गया। कार्यक्रम में भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के प्रतिनिधि, बिहार सरकार के उद्योग विभाग के परियोजना प्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र बांका तथा यूको आरसेटी सहित संबंधित विभागों एवं संस्थानों के पदाधिकारी और प्रतिनिधि मौजूद रहे।

32 पदों के लिए पहुंचे निजी नियोजक

विशेष जॉब कैंप में V-Mart Banka एवं Youth For Jobs ने निजी नियोजक के रूप में भाग लिया। दोनों नियोजकों की ओर से कुल 32 रिक्तियों के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों से आवेदन एवं बायोडाटा प्राप्त किए गए। प्रक्रिया पूरी होने के बाद पांच अभ्यर्थियों का चयन किया गया। वहीं सरकारी विभागों एवं संस्थानों की ओर से चार अलग-अलग स्टॉल लगाए गए। इन स्टॉलों के माध्यम से कुल 102 अभ्यर्थियों को रोजगार, योजनाओं एवं व्यावसायिक गतिविधियों से संबंधित आवश्यक जानकारी और मार्गदर्शन उपलब्ध कराया गया।

आत्मनिर्भरता की दिशा में बढ़ाने पर जोर

शिविर का उद्देश्य दिव्यांग युवाओं को उनकी क्षमता एवं योग्यता के अनुरूप रोजगार के अवसरों से परिचित कराने के साथ उन्हें स्वरोजगार की संभावनाओं की जानकारी देना भी रहा। विशेषज्ञों ने युवाओं को उपलब्ध सरकारी सहायता और उद्यमिता से जुड़ी संभावनाओं का लाभ उठाकर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। जिला नियोजनालय बांका एवं कार्यालय के कर्मियों के सहयोग से आयोजित शिविर का सफलतापूर्वक समापन हुआ। कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि दिव्यांगता रोजगार की राह में बाधा न बने, बल्कि सही अवसर, प्रशिक्षण और मार्गदर्शन के जरिए युवाओं की क्षमता को रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ा जाए।

BOUNSI NEWS: बौंसी के व्यवसायियों के बीच बदलाव की चर्चा, अध्यक्ष पद की दौड़ में उतरे सुमित सुमन
आज फोकस में

BOUNSI NEWS: बौंसी के व्यवसायियों के बीच बदलाव की चर्चा, अध्यक्ष पद की दौड़ में उतरे सुमित सुमन

<span class=BANKA NEWS: दिव्यांग युवाओं के लिए खुलीं रोजगार की राहें, विशेष जॉब कैंप में पांच अभ्यर्थियों का चयन">
आज फोकस में

BANKA NEWS: दिव्यांग युवाओं के लिए खुलीं रोजगार की राहें, विशेष जॉब कैंप में पांच अभ्यर्थियों का चयन

BANKA NEWS: फाइल नहीं, फील्ड में दिखे एक्शन; खनन, नशा और सड़क सुरक्षा पर डीएम-एसपी ने बढ़ाई सख्ती
आज फोकस में

BANKA NEWS: फाइल नहीं, फील्ड में दिखे एक्शन; खनन, नशा और सड़क सुरक्षा पर डीएम-एसपी ने बढ़ाई सख्ती

BANKA NEWS: सरकारी योजनाओं के लिए अब मुख्यालय की दौड़ नहीं, सहयोग शिविर में गांव पहुंचा प्रशासन
आज फोकस में

BANKA NEWS: सरकारी योजनाओं के लिए अब मुख्यालय की दौड़ नहीं, सहयोग शिविर में गांव पहुंचा प्रशासन

BOUNSI NEWS: कागजों में रोशन गांव, बैदाचक में अब भी सोलर लाइट का इंतजार; ग्रामीण पूछ रहे—हमारी बारी कब?
आज फोकस में

BOUNSI NEWS: कागजों में रोशन गांव, बैदाचक में अब भी सोलर लाइट का इंतजार; ग्रामीण पूछ रहे—हमारी बारी कब?

CHANDAN NEWS: कुसुमजोरी पंचायत सरकार भवन में मुख्यमंत्री सहयोग शिविर आयोजित, 14 आवेदन प्राप्त, पांच का ऑन द स्पॉट निष्पादन
आज फोकस में

CHANDAN NEWS: कुसुमजोरी पंचायत सरकार भवन में मुख्यमंत्री सहयोग शिविर आयोजित, 14 आवेदन प्राप्त, पांच का ऑन द स्पॉट निष्पादन

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

बुधवार, 16 सितंबर 2026

आज का सुविचार

किसी भी समस्या का अंतिम हल केवल 'माफी' ही है, चाहे वो आप किसी से मांग लें या किसी को माफ कर दें। यह आपके मन के बोझ को तुरंत हल्का कर देती है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

Khagaria News: जदयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ की बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का संकल्प,प्रदेश अध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत एवं अभिनंदन, फरक्का जल संधि पर नीतीश संवाद कार्यक्रम की ऐतिहासिक सफलता पर जताया आभार,अतिपिछड़ों के सच्चे हिमायती हैं नीतीश कुमार: बबलू मंडल

Khagaria News: सन्हौली को मिली जलजमाव से मुक्ति की बड़ी सौगात ₹4.81 करोड़ की नाला योजना का शुभारंभ,विधायक बबलू मंडल और नगर सभापति अर्चना कुमारी ने नारियल फोड़कर किया कार्य का शुभारंभ,वर्षों पुरानी समस्या के स्थायी समाधान की जगी उम्मीद

[news_reels]
WhatsApp