Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

विधायक ने बेलदौर पीएचसी का किया औचक निरीक्षण, मरीजों से लिया सुविधाओं का फीडबैक।

Author Image
Written by
Bureau Report

 खगड़िया/बेलदौर प्रखंड क्षेत्र के विधायक पन्नालाल सिंह पटेल ने बुधवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, बेलदौर का औचक निरीक्षण किया। विधायक के अचानक अस्पताल पहुंचने से स्वास्थ्य केंद्र के कर्मियों में हलचल मच गई। निरीक्षण के दौरान विधायक ने ओपीडी, इमरजेंसी वार्ड, दवा वितरण काउंटर, लेबर रूम सहित अस्पताल की साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लिया।

उन्होंने अस्पताल की उपस्थिति पंजी की जांच कर चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की ड्यूटी और उपस्थिति के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान विधायक ने इलाज कराने पहुंचे मरीजों और उनके परिजनों से भी बातचीत की तथा अस्पताल में मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं और दवाओं को लेकर उनका फीडबैक लिया।

Advertisement Box

विधायक ने अस्पताल प्रबंधन अशोक कुमार यादव को मरीजों को समय पर इलाज उपलब्ध कराने, आवश्यक दवाओं की समुचित व्यवस्था रखने तथा अस्पताल परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य केंद्र में आने वाले मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिलनी चाहिए। किसी भी स्तर पर लापरवाही की शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

विधायक ने कहा कि क्षेत्र की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। निरीक्षण के दौरान प्रखंड के कई जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय लोग भी मौजूद रहे।

BOUNSI NEWS: महिला दारोगा की शिकायत पर बौंसी थानाध्यक्ष निलंबित, जांच में अमर्यादित भाषा के आरोप की पुष्टि
आज फोकस में

BOUNSI NEWS: महिला दारोगा की शिकायत पर बौंसी थानाध्यक्ष निलंबित, जांच में अमर्यादित भाषा के आरोप की पुष्टि

BANKA NEWS: दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर बांका पुलिस अलर्ट, घाटों से विसर्जन मार्गों तक सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
आज फोकस में

BANKA NEWS: दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर बांका पुलिस अलर्ट, घाटों से विसर्जन मार्गों तक सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

BANKA NEWS: पुलिस संस्मरण दिवस पर शहीद जवानों को नमन, बांका पुलिस केंद्र में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
आज फोकस में

BANKA NEWS: पुलिस संस्मरण दिवस पर शहीद जवानों को नमन, बांका पुलिस केंद्र में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

BANKA NEWS: जीविका योजनाओं में सुस्ती पर डीएम सख्त, चांदन और बौंसी के प्रखंड परियोजना प्रबंधकों से मांगा स्पष्टीकरण
आज फोकस में

BANKA NEWS: जीविका योजनाओं में सुस्ती पर डीएम सख्त, चांदन और बौंसी के प्रखंड परियोजना प्रबंधकों से मांगा स्पष्टीकरण

BANKA NEWS: बांका में 28 अक्टूबर से राज्य स्तरीय बालक वॉलीबॉल प्रतियोगिता, डीएम अंशुल अग्रवाल ने तैयारियों की समीक्षा की
आज फोकस में

BANKA NEWS: बांका में 28 अक्टूबर से राज्य स्तरीय बालक वॉलीबॉल प्रतियोगिता, डीएम अंशुल अग्रवाल ने तैयारियों की समीक्षा की

BOUNSI NEWS: मंदारगिरी के जैन मंदिर में चोरी से हड़कंप, कई ताले टूटे, गुप्त भंडार भी बना निशाना
आज फोकस में

BOUNSI NEWS: मंदारगिरी के जैन मंदिर में चोरी से हड़कंप, कई ताले टूटे, गुप्त भंडार भी बना निशाना

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

गुरुवार, 22 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

यदि आप सही हैं तो कुछ भी साबित करने की कोशिश न करें, बस सही बने रहें, समय खुद गवाही देगा। सत्य को किसी सहारे की आवश्यकता नहीं होती, वह आत्मनिर्भर होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp