Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

CHANDAN NEWS: बिजली चोरी के खिलाफ छापेमारी, तीन लोगों पर जुर्माना

Author Image
Written by
Kumar Chandan

रिपोर्ट:- उमाकांत पोद्दार।

चांदन/बांका:- आनंदपुर थाना क्षेत्र में बिजली विभाग ने गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार, 22 सितंबर को छापेमारी अभियान चलाकर बिजली चोरी के मामले में तीन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की। विभागीय टीम ने जांच के दौरान दो उपभोक्ताओं के परिसर में अनियमितता पाए जाने के साथ एक व्यक्ति को बिना वैध कनेक्शन के टोका फंसाकर बिजली चोरी करते हुए पकड़ा। मामले में कुल 14,196 रुपये का जुर्माना निर्धारित किया गया, जबकि दो उपभोक्ताओं पर पूर्व का बिजली बिल बकाया भी दर्ज है।विद्युत विभाग के अनुसार, धरहरा गांव निवासी कुंती देवी, पति शंकर पुझार के परिसर में बिजली चोरी पाए जाने पर 2,498 रुपये का जुर्माना लगाया गया। उनके नाम पर पूर्व का 27,881 रुपये का बिजली बिल बकाया बताया गया है।इसी प्रकार धरहरा गांव की मीना देवी, पति शम्भु खैरा के खिलाफ बिजली चोरी के मामले में 3,164 रुपये का जुर्माना लगाया गया। उनके नाम पर पूर्व का 16,701 रुपये का बकाया भी दर्ज है।वहीं नोनिया गांव निवासी लालचंद यादव, पिता धनेश्वर यादव के खिलाफ बिना वैध विद्युत कनेक्शन के टोका फंसाकर बिजली चोरी करने का मामला सामने आया। इस मामले में विभाग की ओर से 8,534 रुपये का जुर्माना निर्धारित किया गया।छापेमारी टीम में विद्युत कनीय अभियंता विकास कुमार, टेक्निकल-3 राहुल कुमार, मानव बल खुबलाल यादव एवं गोपाल यादव तथा सुपरवाइजर चंदन कुमार शामिल थे। विभाग की ओर से तीनों के खिलाफ आनंदपुर थाना में मामला दर्ज कराया गया है।विद्युत कनीय अभियंता विकास कुमार ने बताया कि सरकार की ओर से उपभोक्ताओं को 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली उपलब्ध कराई जा रही है। इसके बावजूद कुछ उपभोक्ताओं द्वारा बिजली चोरी कर विभाग को राजस्व का नुकसान पहुंचाया जा रहा है। विभागीय निर्देश के तहत ऐसे मामलों के खिलाफ लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बिजली चोरी करने वालों को किसी भी परिस्थिति में बख्शा नहीं जाएगा और आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

Advertisement Box

सहेली को डूबता देख बचाने बढ़ीं दो छात्राएं, तीनों की गई जान; शोभनाथपुर में करमा-धर्मा की खुशियां मातम में बदलीं
आज फोकस में

सहेली को डूबता देख बचाने बढ़ीं दो छात्राएं, तीनों की गई जान; शोभनाथपुर में करमा-धर्मा की खुशियां मातम में बदलीं

CHANDAN NEWS: बायोमैट्रिक हाजिरी के विरोध में एएनएम-सीएचओ ने किया कार्य बहिष्कार, कटोरिया सीएचसी में दिया धरना
आज फोकस में

CHANDAN NEWS: बायोमैट्रिक हाजिरी के विरोध में एएनएम-सीएचओ ने किया कार्य बहिष्कार, कटोरिया सीएचसी में दिया धरना

CHANDAN NEWS: चांदन में पोषण मेला, कुपोषण मुक्त समाज का लिया संकल्प
आज फोकस में

CHANDAN NEWS: चांदन में पोषण मेला, कुपोषण मुक्त समाज का लिया संकल्प

<span class=CHANDAN NEWS: बिजली चोरी के खिलाफ छापेमारी, तीन लोगों पर जुर्माना">
आज फोकस में

CHANDAN NEWS: बिजली चोरी के खिलाफ छापेमारी, तीन लोगों पर जुर्माना

BANKA NEWS: कोशी स्नातक चुनाव का बिगुल बजा, 23 अक्टूबर को मतदान; चुनावी क्षेत्र में आचार संहिता प्रभावी
आज फोकस में

BANKA NEWS: कोशी स्नातक चुनाव का बिगुल बजा, 23 अक्टूबर को मतदान; चुनावी क्षेत्र में आचार संहिता प्रभावी

BANKA NEWS: कॉलेज की समस्या अब पोर्टल पर करें दर्ज, 30 दिनों में देना होगा समाधान; PBS कॉलेज में विद्यार्थियों से मिले डीएम
आज फोकस में

BANKA NEWS: कॉलेज की समस्या अब पोर्टल पर करें दर्ज, 30 दिनों में देना होगा समाधान; PBS कॉलेज में विद्यार्थियों से मिले डीएम

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

मंगलवार, 22 सितंबर 2026

आज का सुविचार

रिश्ते कांच की तरह नाजुक होते हैं, उन्हें स्नेह, सम्मान और विश्वास से सींचना पड़ता है। शब्दों का प्रयोग सोच-समझकर करें, क्योंकि एक बार कहे गए शब्द वापस नहीं लिए जा सकते।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp