
खगड़िया/परबत्ता प्रखंड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परबत्ता के प्रांगण में आगामी 30 सितंबर को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर के माध्यम से लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करने और जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा। इसकी जानकारी सीएचसी की चिकित्सा प्रभारी डॉ. कशिश ने दी।
उन्होंने बताया कि रक्तदान एक महत्वपूर्ण सामाजिक कार्य है, जिससे जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराकर उनकी जान बचाई जा सकती है। शिविर में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए आम लोगों और युवाओं से रक्तदान के प्रति जागरूक होकर शिविर में शामिल होने की अपील की जाएगी।
चिकित्सा प्रभारी ने कहा कि रक्तदान को लेकर समाज में जागरूकता बढ़ाना जरूरी है। स्वस्थ व्यक्ति का रक्तदान किसी जरूरतमंद के लिए जीवनदान साबित हो सकता है। शिविर के आयोजन को लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से आवश्यक तैयारियां की जाएंगी। स्थानीय लोगों से भी इस सामाजिक पहल में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की गई है।






