
रिपोर्ट:- उमाकांत पोद्दार।
चांदन/बांका:- जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल के निर्देश पर चांदन अस्पताल में मंगलवार, 29 सितंबर को दिव्यांग प्रमाणपत्र बनाने के लिए शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रजनीश कुमार के नेतृत्व में आयोजित होगा। शिविर में वैसे दिव्यांगजन, जिनका अभी तक दिव्यांग प्रमाणपत्र नहीं बना है, वे अस्पताल पहुंचकर अपना प्रमाणपत्र बनवा सकते हैं। इसके लिए दिव्यांगजन अपने साथ आधार कार्ड, फोटो, मोबाइल नंबर सहित आवश्यक दस्तावेज लेकर आएं। डीएम के निर्देश पर आशा कार्यकर्ताओं एवं आंगनबाड़ी सेविकाओं को भी शिविर में सहयोग करने तथा अपने क्षेत्र के दिव्यांगजनों को इसकी जानकारी देने को कहा गया है, ताकि अधिक से अधिक पात्र दिव्यांगजन शिविर का लाभ उठा सकें। आयोजकों ने समूह साथी, युवा साथी, जनप्रतिनिधियों एवं आम जनता से भी अपील की है कि अपने आसपास के दिव्यांगजनों को शिविर की जानकारी देकर उन्हें लाभ लेने के लिए प्रेरित करें।






