खगड़िया/परबत्ता प्रखंड क्षेत्र स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परबत्ता में बुधवार को देर दोपहर करीब दो बजे रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लोगों ने रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों की मदद के लिए सामाजिक जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया। इस दौरान करीब सात यूनिट रक्त का संग्रह किया गया।
शिविर के माध्यम से लोगों को रक्तदान के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। स्वास्थ्यकर्मियों ने बताया कि रक्तदान से जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने में मदद मिलती है। अस्पताल प्रशासन की ओर से रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन भी किया गया।
कार्यक्रम में सीएचसी परबत्ता की चिकित्सा प्रभारी डॉ. कशिश, अस्पताल प्रबंधक नितेश अभिजात, अकाउंटेंट मनीष कुमार, डाटा ऑपरेटर राजा उर्फ अनुपम कुमार गौतम सहित स्थानीय पत्रकार मौजूद रहे। उपस्थित लोगों ने रक्तदान को मानव सेवा से जुड़ा महत्वपूर्ण कार्य बताते हुए अधिक से अधिक लोगों से ऐसे शिविरों में भाग लेने की अपील की। अस्पताल परिसर में आयोजित शिविर शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।








