खगड़िया/परबत्ता प्रखंड क्षेत्र स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परबत्ता के सभा कक्ष में टीबी मरीजों के बीच पोषण किट का वितरण किया गया। इस दौरान कुल 28 टीबी मरीजों को पोषण किट उपलब्ध कराई गई। किट में मरीजों के लिए आवश्यक पोषण सामग्री दी गई, ताकि उपचार के दौरान उन्हें बेहतर पोषण मिल सके।
कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों ने टीबी मरीजों को नियमित रूप से दवा लेने, पौष्टिक आहार का सेवन करने तथा चिकित्सकों द्वारा दिए गए आवश्यक निर्देशों का पालन करने की जानकारी दी। स्वास्थ्यकर्मियों ने कहा कि टीबी से बचाव और इसके उपचार में नियमित दवा के साथ पर्याप्त पोषण भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। मरीजों को समय पर उपचार पूरा करने के लिए भी जागरूक किया गया।
मौके पर सीएचसी परबत्ता की प्रभारी डॉ. कशिश, अस्पताल प्रबंधक नितेश अभिजात, लैब टेक्नीशियन सौरभ कुमार, मनोरंजन पंडित, टीवी विभाग के कर्मी उमेश सिंह, प्रतिनिधि रंजीत कुमार सहित वार्ड प्रतिनिधि मौजूद रहे।
स्वास्थ्य विभाग की इस पहल से टीबी मरीजों को उपचार के साथ पोषण संबंधी सहायता मिलने की बात कही गई। कार्यक्रम के दौरान मरीजों को बीमारी के प्रति जागरूक रहने और नियमित स्वास्थ्य जांच कराने की सलाह भी दी गई।








