Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

Khagaria News: वार्ड 11 में गंदे पानी और बदबू से लोग परेशान, निकासी व नाले की सफाई की मांग

Author Image
Written by
Bureau Report

बारिश के बाद सड़क पर फैल रहा गंदा पानी, स्थानीय लोगों ने तत्काल कार्रवाई की मांग की

दैनिक बिहार पत्रिका। गोगरी (खगड़िया)। गोगरी नगर परिषद के वार्ड नंबर 11 में बारिश के बाद नाले का गंदा और बदबूदार पानी दूसरी ओर बहकर आने से स्थानीय लोगों की परेशानी बढ़ गई है। गंदे पानी के साथ नाले की गंदगी भी फैल रही है, जिससे आसपास का वातावरण प्रभावित हो रहा है और लोगों को आवागमन में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Advertisement Box

स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के बाद स्थिति और खराब हो जाती है। नाले का पानी लगातार फैलने से बदबू की समस्या बनी हुई है। इसके बावजूद समस्या के स्थायी समाधान के लिए अब तक कोई ठोस व्यवस्था नजर नहीं आ रही है।

लोगों ने संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों और वार्ड पार्षद फैजान से मामले पर तत्काल संज्ञान लेने की मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मौके पर जमा गंदे पानी की निकासी कराने के साथ नाले की तत्काल सफाई कराई जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।

स्थानीय लोगों का सवाल है कि आखिर इस गंदगी और बदबू से कब राहत मिलेगी। लोगों ने नगर परिषद से तत्काल जलनिकासी और सफाई की व्यवस्था कराने की मांग की है, ताकि वार्ड में स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित हो सके।

रिपोर्ट: फरदीन अंसारी, गोगरी संवाददाता 

अपने आसपास की खबरें भेजने के लिए आप भी स्वतंत्र हैं। अपनी खबर/सूचना हमारे WhatsApp नंबर 9801716267 पर भेज सकते हैं।

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

सोमवार, 05 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

ईमानदारी एक महंगा शौक है जिसे हर कोई वहन नहीं कर सकता। इसे निभाने के लिए आत्मबल और साहस की आवश्यकता होती है, जो कमजोर चरित्र वालों के पास नहीं होता।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp