Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

CHANDAN NEWS: अवैध बालू कारोबार पर सवाल, छोटा कुसुमघाट में भंडारण का आरोप

Author Image
Written by
Kumar Chandan

रिपोर्ट:- उमाकांत पोद्दार।

चांदन/बांका:- आनंदपुर थाना क्षेत्र में वैध बालू घाट से स्थानीय जरूरत के मुताबिक ट्रैक्टर चालान नहीं मिलने का कथित फायदा अवैध बालू कारोबारी उठा रहे हैं। चांदुवारी और गुहजोर के बीच छोटा कुसुमघाट क्षेत्र में बालू के कथित अवैध भंडारण और बिक्री की चर्चा सामने आ रही है। ग्रामीणों के अनुसार रात के अंधेरे में सुनसान स्थानों पर बालू जमा कर बाद में जरूरतमंद लोगों को ऊंची कीमत पर बेचने का कारोबार किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि वैध बालू घाट से स्थानीय क्षेत्र में एक ट्रैक्टर के हिसाब से बालू उपलब्ध नहीं होने के कारण लोगों को मजबूरी में अधिक मात्रा में बालू लेना पड़ रहा है। कई लोगों को जहां एक ट्रैक्टर बालू की आवश्यकता होती है, वहां कम से कम तीन ट्रैक्टर अथवा मिनी हाइवा के बराबर बालू लेने की स्थिति बन रही है। ऐसे में अतिरिक्त बालू का उपयोग और भंडारण आम लोगों के लिए परेशानी का कारण बन जाता है। ग्रामीणों का आरोप है कि इसी परिस्थिति का फायदा कथित अवैध कारोबारी उठा रहे हैं। आरोप है कि रात के समय बालू का भंडारण किया जाता है और बाद में जरूरतमंद लोगों को प्रति ट्रैक्टर करीब दो से तीन हजार रुपये तक की कीमत पर बालू बेचकर मुनाफा कमाया जा रहा है। इससे जहां आम लोगों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है, वहीं अवैध कारोबार के कारण सरकार को राजस्व नुकसान की आशंका भी जताई जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार बालू के कथित अवैध भंडारण की जानकारी संबंधित विभाग को फोन के माध्यम से दिए जाने के बावजूद प्रभावी कार्रवाई नहीं हो पा रही है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि शिकायत मिलने के बाद भी संबंधित स्थानों की जांच कर कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि यदि छोटा कुसुमघाट सहित अन्य स्थानों पर अवैध रूप से बालू का भंडारण किया जा रहा है तो संबंधित विभाग इसकी स्थल जांच क्यों नहीं कर रहा है। यदि मामला खनन विभाग के अधिकार क्षेत्र से जुड़ा है तो पुलिस एवं खनन विभाग के बीच समन्वय स्थापित कर जांच और कार्रवाई की आवश्यकता है। चांदुवारी और गुहजोर के बीच छोटा कुसुमघाट में कथित बालू भंडारण की चर्चा ने आनंदपुर थाना पुलिस और खनन विभाग की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि प्रशासन मौके पर जांच कर मामले की सच्चाई सामने लाता है और यदि अवैध कारोबार की पुष्टि होती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई करता है या नहीं।

Advertisement Box

<span class=CHANDAN NEWS: अवैध बालू कारोबार पर सवाल, छोटा कुसुमघाट में भंडारण का आरोप">
आज फोकस में

CHANDAN NEWS: अवैध बालू कारोबार पर सवाल, छोटा कुसुमघाट में भंडारण का आरोप

CHANDAN NEWS: मेरे सपनों का भारत’ भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने रखे विचार
आज फोकस में

CHANDAN NEWS: मेरे सपनों का भारत’ भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने रखे विचार

CHANDAN NEWS: मेरे सपनों का भारत 2047 पर सुईया हाई स्कूल में परिचर्चा, अतिथियों व विद्यार्थियों ने रखे विचार
आज फोकस में

CHANDAN NEWS: मेरे सपनों का भारत 2047 पर सुईया हाई स्कूल में परिचर्चा, अतिथियों व विद्यार्थियों ने रखे विचार

BANKA NEWS: छात्राओं और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर ‘पुलिस दीदी’ की बढ़ी सक्रियता
आज फोकस में

BANKA NEWS: छात्राओं और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर ‘पुलिस दीदी’ की बढ़ी सक्रियता

BHAGALPUR NEWS: ऑपरेशन ‘नन्हे फरिश्ते’: रेलवे स्टेशनों पर आरपीएफ की सतर्कता, पांच नाबालिग बच्चों का रेस्क्यू
आज फोकस में

BHAGALPUR NEWS: ऑपरेशन ‘नन्हे फरिश्ते’: रेलवे स्टेशनों पर आरपीएफ की सतर्कता, पांच नाबालिग बच्चों का रेस्क्यू

BANKA NEWS: मतदाता सूची में नाम जुड़वाना हुआ आसान, अब फॉर्म-6 के साथ अलग घोषणा-पत्र की जरूरत नहीं
आज फोकस में

BANKA NEWS: मतदाता सूची में नाम जुड़वाना हुआ आसान, अब फॉर्म-6 के साथ अलग घोषणा-पत्र की जरूरत नहीं

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

सोमवार, 05 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

ईमानदारी एक महंगा शौक है जिसे हर कोई वहन नहीं कर सकता। इसे निभाने के लिए आत्मबल और साहस की आवश्यकता होती है, जो कमजोर चरित्र वालों के पास नहीं होता।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp