Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

BANKA NEWS: बांका में रोजगार का मौका: 40 पदों पर भर्ती के लिए 9 अक्टूबर को लगेगा नियोजन शिविर

Author Image
Written by
Kumar Chandan

बांका:- जिले के युवाओं के लिए रोजगार से जुड़ी महत्वपूर्ण खबर है। जिला नियोजनालय, बांका के तत्वावधान में Adecco India की ओर से आगामी 9 अक्टूबर 2026 को एक दिवसीय नियोजन शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में अलग-अलग पदों पर कुल 40 युवाओं के चयन की प्रक्रिया होगी।

कहां और कब लगेगा शिविर?

Advertisement Box

नियोजन शिविर का आयोजन जिला नियोजनालय, बांका, संयुक्त श्रम भवन, आईटीआई कैंपस, तेलिया में किया जाएगा। अभ्यर्थी सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे के बीच शिविर में पहुंचकर भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो सकेंगे। शिविर में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों का जिला नियोजनालय, बांका में निबंधित होना अनिवार्य बताया गया है। खास बात यह है कि नियोजन शिविर में शामिल होने के लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा।

Junior Technician के 15 पद

Adecco India की ओर से Junior Technician के 15 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए अभ्यर्थियों की आयु 18 से 32 वर्ष के बीच होनी चाहिए और न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास निर्धारित की गई है। चयनित अभ्यर्थियों को 19,128 रुपये वेतन के साथ फूडिंग और लॉजिंग की सुविधा दी जाएगी। इन पदों के लिए कार्यस्थल होसुर, चेन्नई निर्धारित किया गया है।

Helper से CNC Operator तक 25 पद

इसके अलावा Helper, Laminator और CNC Operator के कुल 25 पदों पर भी भर्ती होगी। इन पदों के लिए अभ्यर्थियों की उम्र 18 से 38 वर्ष के बीच होनी चाहिए। शैक्षणिक योग्यता पद के अनुसार 8वीं से 10वीं पास निर्धारित की गई है। चयनित युवाओं को 18 हजार रुपये वेतन के साथ फूडिंग और लॉजिंग की सुविधा मिलेगी। इन पदों का कार्यस्थल मुंद्रा, गुजरात रहेगा।

दस्तावेज साथ लाना जरूरी

नियोजन शिविर में शामिल होने वाले इच्छुक अभ्यर्थियों को अपने साथ बायोडाटा, शैक्षणिक प्रमाणपत्र/मार्कशीट, आधार कार्ड और रंगीन फोटो लेकर पहुंचना होगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे निर्धारित समय के भीतर शिविर स्थल पर पहुंचकर भर्ती प्रक्रिया की जानकारी लें।

युवाओं से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील

जिला नियोजन पदाधिकारी, बांका ने जिले के अधिक से अधिक इच्छुक युवक-युवतियों से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है। खासकर वैसे युवा जो रोजगार की तलाश में हैं और निर्धारित योग्यता पूरी करते हैं, वे नियोजन शिविर में भाग लेकर उपलब्ध पदों के लिए अपना अवसर आजमा सकते हैं। तो अगर आप भी योग्यता और आयु सीमा पूरी करते हैं, तो 9 अक्टूबर को बांका के आईटीआई कैंपस, तेलिया स्थित संयुक्त श्रम भवन पहुंचना न भूलें।

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

सोमवार, 05 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

ईमानदारी एक महंगा शौक है जिसे हर कोई वहन नहीं कर सकता। इसे निभाने के लिए आत्मबल और साहस की आवश्यकता होती है, जो कमजोर चरित्र वालों के पास नहीं होता।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp