Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

CHANDAN NEWS: निर्धारित स्थल पर आंगनबाड़ी केंद्र संचालित नहीं करने का आरोप, सीडीपीओ ने कही कार्रवाई की बात

Author Image
Written by
Kumar Chandan

रिपोर्ट:- उमाकांत पोद्दार।

चांदन/बांका:- प्रखंड क्षेत्र में आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन को लेकर सवाल उठने लगे हैं। आरोप है कि विभाग द्वारा चिन्हित स्थल पर केंद्र संचालित करने के निर्देश के बावजूद एक सेविका द्वारा निजी आवास से केंद्र चलाने की कोशिश की जा रही है। जानकारी के अनुसार चांदन प्रखंड के सुईया क्षेत्र में 167 आंगनबाड़ी केंद्र हैं। इनमें कुछ केंद्रों के संचालन को लेकर शिकायत सामने आई है। बताया जा रहा है कि एक सेविका को विभाग की ओर से चिन्हित स्थल पर केंद्र संचालन के लिए निर्देशित किया गया है, लेकिन वह निर्धारित स्थल के बजाय अपने निजी घर से केंद्र चलाने पर जोर दे रही है। इस मामले में चांदन सीडीपीओ रजनी कुमारी ने कहा कि सेविका की मनमानी सामने आ रही है। विभागीय स्तर से कई बार पत्र जारी कर चिन्हित स्थल पर आंगनबाड़ी केंद्र संचालित करने का निर्देश दिया जा चुका है, बावजूद इसके सेविका द्वारा निर्धारित स्थल पर केंद्र का संचालन नहीं किया जा रहा है। वहीं जदयू प्रखंड अध्यक्ष दीपक भारती ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन निर्धारित स्थल पर ही होना चाहिए, ताकि बच्चों को पोषण, प्रारंभिक शिक्षा एवं अन्य सरकारी सुविधाओं का लाभ सही तरीके से मिल सके। उन्होंने विभाग से मामले में आवश्यक कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि जब विभाग द्वारा स्थल चिन्हित कर दिया गया है और बार-बार निर्देश भी जारी किया जा रहा है, तो उसके बावजूद निजी आवास से केंद्र संचालन का प्रयास क्यों किया जा रहा है। ग्रामीणों ने मामले की जांच कर निर्धारित स्थल पर ही केंद्र का संचालन सुनिश्चित कराने की मांग की है।

Advertisement Box

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

बुधवार, 07 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

प्रशंसा से पिघलना मत और आलोचना से उबलना मत। निंदा उसी की होती है जो जिन्दा है, मरी हुई चीजों की तो अक्सर सिर्फ तारीफ ही होती है। सही समालोचना को स्वीकारें और आगे बढ़ें।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp