Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

CHANDAN NEWS: डीएम के निर्देश पर नौ आंगनबाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण, सेविकाओं की लापरवाही पर बीडीओ नाराज

Author Image
Written by
Kumar Chandan

रिपोर्ट:- उमाकांत पोद्दार।

चांदन/बांका:- आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन में पारदर्शिता और व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने को लेकर जिला प्रशासन की ओर से निगरानी तेज कर दी गई है। इसी क्रम में जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल के निर्देश पर चांदन प्रखंड विकास पदाधिकारी अजेश कुमार ने प्रखंड क्षेत्र के नौ आंगनबाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। अचानक निरीक्षण की सूचना से संबंधित केंद्रों पर हड़कंप की स्थिति देखी गई। बताया गया कि बीडीओ ने सिलजोरी पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या-3 एवं 4, बिरनिया पंचायत के केंद्र संख्या-8 तथा जमनी आंगनबाड़ी केंद्र संख्या-9 समेत कुल नौ केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केंद्रों के संचालन, बच्चों की उपस्थिति, सेविकाओं की कार्यप्रणाली तथा विभागीय स्तर पर निर्धारित व्यवस्थाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान कुछ केंद्रों पर कार्य में त्रुटियां एवं सेविकाओं की लापरवाही सामने आने पर बीडीओ अजेश कुमार ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने

Advertisement Box

संबंधित सेविकाओं को व्यवस्था में सुधार लाने और अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी के साथ करने का निर्देश दिया। बीडीओ ने स्पष्ट किया कि आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों के पोषण, प्रारंभिक शिक्षा और मातृ-शिशु सेवाओं से जुड़े महत्वपूर्ण केंद्र हैं। ऐसे में इनके संचालन में किसी भी स्तर पर लापरवाही को गंभीरता से लिया जाएगा।बीडीओ अजेश कुमार ने बताया कि औचक निरीक्षण के दौरान सामने आई कमियों एवं त्रुटियों की रिपोर्ट तैयार कर जिला प्रशासन को भेजी जाएगी। रिपोर्ट के आधार पर लापरवाही बरतने वाली सेविकाओं के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जा सकती है। प्रशासन की इस सख्ती से आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन में लापरवाही बरतने वालों में चिंता बढ़ गई है।वहीं, मामले को लेकर जब चांदन सीडीपीओ रजनी कुमारी से जानकारी लेने का प्रयास किया गया तो उन्होंने मीडिया के समक्ष इस संबंध में कुछ भी बताने से परहेज किया।

BOUNSI NEWS: सीएम के संभावित दौरे से पहले मरचून मैदान में तैयारियां तेज
आज फोकस में

BOUNSI NEWS: सीएम के संभावित दौरे से पहले मरचून मैदान में तैयारियां तेज

BANKA NEWS: दुर्गापूजा-छठ से पहले नगर निकायों की सफाई व्यवस्था पर डीएम सख्त
आज फोकस में

BANKA NEWS: दुर्गापूजा-छठ से पहले नगर निकायों की सफाई व्यवस्था पर डीएम सख्त

BANKA NEWS: लंबित निर्माण कार्यों पर डीएम सख्त, समय-सीमा में पूरा नहीं हुआ तो होगी कार्रवाई
आज फोकस में

BANKA NEWS: लंबित निर्माण कार्यों पर डीएम सख्त, समय-सीमा में पूरा नहीं हुआ तो होगी कार्रवाई

BANKA NEWS: उच्च शिक्षा से रोजगार तक, युवाओं के लिए तीन योजनाओं की जानकारी
आज फोकस में

BANKA NEWS: उच्च शिक्षा से रोजगार तक, युवाओं के लिए तीन योजनाओं की जानकारी

<span class=CHANDAN NEWS: डीएम के निर्देश पर नौ आंगनबाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण, सेविकाओं की लापरवाही पर बीडीओ नाराज">
आज फोकस में

CHANDAN NEWS: डीएम के निर्देश पर नौ आंगनबाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण, सेविकाओं की लापरवाही पर बीडीओ नाराज

CHANDAN NEWS: उत्तराधिकार नामांतरण व किसान निबंधन में तेजी को लेकर चांदन में बैठक
आज फोकस में

CHANDAN NEWS: उत्तराधिकार नामांतरण व किसान निबंधन में तेजी को लेकर चांदन में बैठक

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

बुधवार, 07 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

प्रशंसा से पिघलना मत और आलोचना से उबलना मत। निंदा उसी की होती है जो जिन्दा है, मरी हुई चीजों की तो अक्सर सिर्फ तारीफ ही होती है। सही समालोचना को स्वीकारें और आगे बढ़ें।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp