Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

CHANDAN NEWS: चांदन दुर्गा मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, 21 को विसर्जन

Author Image
Written by
Kumar Chandan (Dist Beuro)

रिपोर्ट:- उमाकांत पोद्दार। 

चांदन/बांका:- शारदीय दुर्गा पूजा को लेकर श्री श्री 108 सार्वजनिक दुर्गा मंदिर चांदन में भक्तिमय माहौल बना हुआ है। शुक्रवार को षष्ठी पूजा के अवसर पर मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना के लिए महिलाओं सहित श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। संध्या आरती के दौरान मंदिर परिसर रोशनी से जगमगा उठा। भक्तों के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। मंदिर परिसर में तीन दिनों तक मेले का आयोजन किया जाता है। पूजा समिति के अध्यक्ष विक्रम कुमार दुबे, सचिव अशोक शर्मा सहित अन्य सदस्य आयोजन की व्यवस्था में जुटे हैं। वहीं, भीड़ नियंत्रण और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए चांदन थानाध्यक्ष रवि कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल की तैनाती की गई है। साथ ही दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति भी की गई है।पूजा विवरणी के अनुसार, 17 अक्टूबर शनिवार को महासप्तमी के अवसर पर सुबह सात बजे नवपत्रिका प्रवेश, महास्नान एवं पूजा स्थापना सहित अन्य अनुष्ठान होंगे। इसके बाद मां कालरात्रि की पूजा तथा शाम सात बजे से महापूजा, बलिदान और संध्या आरती होगी। 18 अक्टूबर रविवार को महाअष्टमी पर व्रत, विशेष पूजा-पाठ तथा रात 10:30 बजे से महानिशा पूजा एवं त्रिशूलिनी पूजन होगा। 19 अक्टूबर सोमवार को संधि पूजा, निशाबलि, नवमी पूजा, कुमारी पूजन, हवन और अष्टमी व्रत पारण का कार्यक्रम निर्धारित है। वहीं, 20 अक्टूबर मंगलवार को महानवमी पर सुबह आठ बजे से नित्य पूजा-पाठ तथा नौ बजे से छाग बलिदान होगा। 21 अक्टूबर बुधवार को विजयादशमी के अवसर पर नित्य पूजा-पाठ, जयंती पूजन, नीलकंठ दर्शन, शमी पूजन और नवरात्र व्रत पारण सहित अन्य धार्मिक अनुष्ठान होंगे। संध्या में जल प्रवाह के साथ प्रतिमा विसर्जन किया जाएगा।पूजा समिति के अध्यक्ष विक्रम कुमार दुबे और सचिव अशोक शर्मा सहित अन्य सदस्य आयोजन को सफल बनाने में जुटे हैं। प्रशासन की ओर से भी मेले के दौरान शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने की तैयारी की गई है।

Advertisement Box

BOUNSI NEWS: महिला दारोगा की शिकायत पर बौंसी थानाध्यक्ष निलंबित, जांच में अमर्यादित भाषा के आरोप की पुष्टि
आज फोकस में

BOUNSI NEWS: महिला दारोगा की शिकायत पर बौंसी थानाध्यक्ष निलंबित, जांच में अमर्यादित भाषा के आरोप की पुष्टि

BANKA NEWS: दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर बांका पुलिस अलर्ट, घाटों से विसर्जन मार्गों तक सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
आज फोकस में

BANKA NEWS: दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर बांका पुलिस अलर्ट, घाटों से विसर्जन मार्गों तक सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

BANKA NEWS: पुलिस संस्मरण दिवस पर शहीद जवानों को नमन, बांका पुलिस केंद्र में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
आज फोकस में

BANKA NEWS: पुलिस संस्मरण दिवस पर शहीद जवानों को नमन, बांका पुलिस केंद्र में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

BANKA NEWS: जीविका योजनाओं में सुस्ती पर डीएम सख्त, चांदन और बौंसी के प्रखंड परियोजना प्रबंधकों से मांगा स्पष्टीकरण
आज फोकस में

BANKA NEWS: जीविका योजनाओं में सुस्ती पर डीएम सख्त, चांदन और बौंसी के प्रखंड परियोजना प्रबंधकों से मांगा स्पष्टीकरण

BANKA NEWS: बांका में 28 अक्टूबर से राज्य स्तरीय बालक वॉलीबॉल प्रतियोगिता, डीएम अंशुल अग्रवाल ने तैयारियों की समीक्षा की
आज फोकस में

BANKA NEWS: बांका में 28 अक्टूबर से राज्य स्तरीय बालक वॉलीबॉल प्रतियोगिता, डीएम अंशुल अग्रवाल ने तैयारियों की समीक्षा की

BOUNSI NEWS: मंदारगिरी के जैन मंदिर में चोरी से हड़कंप, कई ताले टूटे, गुप्त भंडार भी बना निशाना
आज फोकस में

BOUNSI NEWS: मंदारगिरी के जैन मंदिर में चोरी से हड़कंप, कई ताले टूटे, गुप्त भंडार भी बना निशाना

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

गुरुवार, 22 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

यदि आप सही हैं तो कुछ भी साबित करने की कोशिश न करें, बस सही बने रहें, समय खुद गवाही देगा। सत्य को किसी सहारे की आवश्यकता नहीं होती, वह आत्मनिर्भर होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp