
एसडीपीओ सुमित शेखर, सीओ प्रशांत शांडिल्य और थानाध्यक्ष कन्हैयालाल झा की निगरानी में संपन्न हुआ विसर्जन
रिपोर्ट:- उमाकांत पोद्दार।
चांदन/बांका:- सुईया क्षेत्र में दुर्गा पूजा के अवसर पर मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन बुधवार को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। विसर्जन कार्यक्रम बेलहर प्रक्षेत्र के एसडीपीओ सुमित शेखर, चांदन के अंचल अधिकारी प्रशांत शांडिल्य एवं सुईया थानाध्यक्ष कन्हैयालाल झा की देखरेख में संपन्न कराया गया। विसर्जन के दौरान पुलिस एवं प्रशासनिक टीम पूरी तरह मुस्तैद रही। अधिकारियों ने विधि-व्यवस्था बनाए रखने और सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। वहीं, पूजा समिति की ओर से भी विसर्जन को लेकर विशेष व्यवस्था की गई थी। श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों ने आपसी सहयोग और सौहार्द के साथ कार्यक्रम में भाग लिया। सभी के सहयोग से प्रतिमा विसर्जन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया।
पूजा समिति के सदस्यों का रहा महत्वपूर्ण योगदान
दुर्गा पूजा एवं प्रतिमा विसर्जन को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने में पूजा समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। समिति के अध्यक्ष ब्रह्मानंद दास (रामजी गुप्ता), उपाध्यक्ष अरविंद यादव, प्रधान पुजारी गणेश चंद्र पांडेय, महासचिव दिनेश प्रसाद सिंह, सचिव रामरंजन कुमार (गोलू बरनवाल), संरक्षक मिठन प्रसाद यादव तथा कोषाध्यक्ष संजीत भगत ने आयोजन में सक्रिय योगदान दिया।इसके अलावा सिकंदर गुप्ता, विपुल कुमार, अखिल भारती, मुकेश बरनवाल, राजू बरनवाल, चंद्रशेखर गुप्ता, सुमित भगत, हरेंद्र यादव, विपिन बरनवाल, शशि कुमार, प्रकाश कुमार, रोशन कुमार, प्रशांत कुमार, सुमित कुमार, केशव राज, राज भगत, विकास भारती, नीरज कुमार, संजय बरनवाल, प्रदीप बरनवाल, निजो साह, नंदलाल बरनवाल, किशु कुमार, अभिजीत कुमार, मुकेश भारती और रोहित कुमार सहित अन्य सदस्यों ने भी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया।
प्रशासनिक सतर्कता, पूजा समिति के सदस्यों की सक्रियता और स्थानीय लोगों के सहयोग से सुईया में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। इस दौरान शांति एवं सौहार्द बनाए रखने में सहयोग करने वाले श्रद्धालुओं, पूजा समिति के सदस्यों और स्थानीय लोगों के प्रति प्रशासन की ओर से आभार व्यक्त किया गया।









