
19,670 रुपये नकद समेत 7 मोबाइल, 6 लॉटरी टिकट और ताश की गड्डी बरामद
बौंसी/बांका। बांका जिले के बौंसी थाना क्षेत्र के दलिया गांव में बुधवार की देर रात पुलिस ने छापेमारी कर नौ लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस की इस कार्रवाई में 19,670 रुपये नकद, सात एंड्रॉयड मोबाइल, छह लॉटरी टिकट और ताश की एक गड्डी बरामद की गई।
गुप्त सूचना के बाद गठित हुई पुलिस टीम
पुलिस को सूचना मिली थी कि दलिया गांव में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना के सत्यापन और कार्रवाई के लिए टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने बुधवार रात करीब 1:10 बजे छापेमारी की और मौके से नौ लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
ये नौ लोग हुए गिरफ्तार
गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान बबलू रजक पिता स्वर्गीय चुनचुन रजक, गुड्डू रजक पिता स्वर्गीय मानो रजक, मिथुन कुमार पासवान पिता स्वर्गीय रविंद्र पासवान, राकेश कुमार पिता रामजी यादव, मिथुन कुमार यादव पिता शंभू यादव, आदिश कुमार पिता शंकर सिंह, रणबीर कुमार पिता बबलू यादव, बबलू कुमार पिता उमेश यादव, अजय कुमार पिता लखन यादव के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, सभी दलिया गांव के वार्ड नंबर 17, थाना बौंसी, जिला बांका के निवासी हैं।
कांड दर्ज, आगे की कार्रवाई जारी
इस मामले में बौंसी थाना कांड संख्या 291/26 दर्ज किया गया है। पुलिस ने सभी गिरफ्तार व्यक्तियों को थाना लाकर विधि-सम्मत कार्रवाई शुरू कर दी है। छापेमारी में पुलिस अवर निरीक्षक सह थानाध्यक्ष कन्हैया कुमार झा और पुलिस अवर निरीक्षक हरेराम सिंह शामिल थे।


BOUNSI NEWS: दलिया गांव में






