* प्रमोद कुमार और हरिनाथ राम की मौजूदगी में प्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया।
खगड़िया/परबत्ता थाना परिसर में दीपावली, काली पूजा एवं छठ पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्थानीय इलाकों, सामाजिक सौहार्द एवं क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने भाग लिया।
बैठक के दौरान पर्व-त्योहारों को आपसी भाईचारे और शांति के साथ मनाने को लेकर चर्चा की गई। इस मौके पर परबत्ता आभार प्रमोद कुमार एवं अंचलाधिकारी हरिनाथ राम सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा पर्व के दौरान प्रशासन को आवश्यक सहयोग देने की बात कही। अधिकारियों ने भी सभी लोगों से आपसी सद्भाव बनाए रखने और किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान नहीं देने की अपील की।
दीपावली, काली पूजा और छठ जैसे महत्वपूर्ण पर्वों को देखते हुए स्थानीय स्तर पर आपसी समन्वय और न्याय को महत्वपूर्ण बताया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखते हुए सभी पर्वों को हर्षोल्लास के साथ संपन्न कराना रहा।
दैनिक बिहार पत्रिका परबत्ता संवाददाता गुरुदेव कुमार।


दीपावली, काली पूजा और छठ









