गुमनाम स्वतंत्रता सेनानी के तलाश का प्रयास जारी

Freedom Fighter Late Dinanath Thakur

बिहार पत्रिका डिजिटल (Freedom Fighter Late Dinanath Thakur) : अररिया। आजादी का अमृत महोत्सव के अवसर पर गुमनाम स्वतंत्रता सेनानियों के तलाश का प्रयास जारी है। जिले से शिक्षक रंजेश कुमार, शिक्षिका मधु प्रिया के द्वारा उसी क्रम में फारबिसगंज प्रखंड स्थित धर्मशाला चौक निवासी कुमार ठाकुर के घर जाना हुआ।

कुमार ठाकुर के पिता स्वर्गीय दीनानाथ ठाकुर जी स्वतंत्रता सेनानियों के अहम मददगार थे, स्वर्गीय दीनानाथ ठाकुर के परिजनों से उनके संघर्ष की दास्तान सुनी और उसे कलमबद्ध किया गया। स्वर्गीय दीनानाथ ठाकुर जी के परिजनों ने बताया कि उन्होंने देश हित को सर्वोपरि माना और अपने पेंशन का भी परित्याग कर दिया।

हम गौरवान्वित हैं कि हमे गुमनाम स्वतंत्रता सेनानीयों के बारे में कहानियां संकलित करना है और इस पावन कार्य के लिए हमे यह दायित्व सौपा गया। गौरतलब है कि गुमनाम नायकों पर खंड हमारे स्वतंत्रता संग्राम के भूले-बिसरे नायकों को याद करने का एक प्रयास है, जिनमें से कई नई पीढ़ी के लिए प्रसिद्ध हो सकते हैं लेकिन वे अज्ञात हैं। टीम ने बताया कि अतीत की फीकी यादों के रूप में पड़ी कहानियों को फिर से उजागर करने और सामने लाने का उद्देश्य आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा और प्रोत्साहन के एक माध्यम के रूप में काम करेगा।

भारत 2.0 केवल विकास के किसी एक विशेष प्रतिमान में भारत की भावना को बढ़ावा देने के बारे में नहीं है। यह जीवन के सभी क्षेत्रों को समाहित करता है, सबसे बढ़कर हमारे दिल और आत्मा को समृद्ध करता है। जब तक हम अपने गुमनाम नायकों को तरक्की और विकास की इस यात्रा में शामिल नहीं करते हैं, तब तक भारत की भावना अधूरी है। उनके लोकनीतियों और सिद्धांतों को याद किया जाना चाहिए और उनका सम्मान किया जाना चाहिए। जिले में ईद के बाद अन्य कई गुमनाम स्वतंत्रता सेनानियों को सार्वजनिक किया जायेगा।

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

081003
Users Today : 6
Users Yesterday : 55