मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक, डीजे और हथियार प्रदर्शन पर रहेगा प्रतिबंध

दैनिक बिहार पत्रिका। सुपौल। मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं भाईचारे के माहौल में संपन्न कराने को लेकर वीरपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष राजू रंजन कुमार ने की। बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, ताजिया समिति के सदस्यों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर अपने सुझाव दिए।

बैठक को संबोधित करते हुए अंचलाधिकारी (सीओ) भाई वीरेंद्र ने कहा कि मुहर्रम पर्व के दौरान डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा तथा किसी भी प्रकार के धारदार हथियारों का प्रदर्शन नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी लोग आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द के साथ पर्व मनाएं तथा किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। यदि कोई संदिग्ध गतिविधि या कानून-व्यवस्था से जुड़ी सूचना मिले तो इसकी जानकारी तुरंत प्रशासन को दें।

थानाध्यक्ष राजू रंजन कुमार ने कहा कि मुहर्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। क्षेत्र में लगातार पुलिस गश्ती की जाएगी तथा डायल-112 की टीम भी सक्रिय रहेगी। उन्होंने बताया कि 26 और 27 जून को निर्धारित समय के अनुसार ही ताजिया जुलूस निकाले जाएंगे। सभी ताजिया समितियों को नियमानुसार लाइसेंस प्राप्त करना अनिवार्य होगा तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा।

बैठक में निर्णय लिया गया कि पर्व के दौरान नशेड़ियों एवं असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखी जाएगी। नौला पिकेट प्रभारी अखिलेश कुमार ने कहा कि शांति भंग करने की कोशिश करने वाले तत्वों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। किसी भी स्थिति में कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

बैठक के दौरान ताजिया जुलूस मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, संवेदनशील स्थलों पर निगरानी एवं आपसी समन्वय को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई। प्रशासन ने सभी समिति सदस्यों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में सभी की भागीदारी आवश्यक है।

बैठक में बरैनी उपप्रमुख रूपम कुमारी, पूर्व जिला पार्षद सुल्ताना बेगम, विपिन पासवान, मुखिया दीपक कुमार, राजीव कुमार, पूर्व मुखिया रामप्रवेश सिंह, सुखराम महतो, जयजयराम सहनी, सरपंच सच्चिदानंद झा, शंभू पासवान, अरुण प्रसाद सिंह सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

रिपोर्ट: दैनिक बिहार पत्रिका, संवाददाता 

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

080996
Users Today : 54
Users Yesterday : 32