बिहार पत्रिका डिजिटल, Gurugram Crime News : गुरुग्राम में सफाई के दौरान मंदिर की मूर्ति खंडित होने के आरोप में पुजारी ने एक 23 वर्षीय युवक को पेड़ से बांधकर इतनी पिटाई कर दी कि उसकी मौत हो गई. इस मामले में पुलिस ने पुजारी समेत दो लोगों को अरेस्ट कर लिया है. हालांकि एक आरोपी फरार है. यह घटना बुधवार को खांडसा गांव बनी वाला मंदिर में हुई. पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान अजीत उर्फ बाबाजी और सोनू उर्फ सीला के रूप में हुई है, जबकि तीसरा आरोपी सोनू बल्हारा फरार है।
Gurugram Crime News
पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान दिनेश उर्फ राजू के रूप में हुई है, जिसका शव गुरुवार को दोपहर मंदिर परिसर से बरामद किया गया. मृतक नेपाल का नागरिक बताया जा रहा है.
पुलिस ने बताया कि मामले के प्रत्यक्षदर्शी मथुरा निवासी महेश की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 (हत्या) और 34 (समान मंशा) के तहत केस दर्ज किया गया है. सहायक पुलिस आयुक्त (शहर) राजेंद्र सिंह दलाल ने कहा, ‘हमने मृतक के पास से एक आधार कार्ड बरामद किया है. फिलहाल शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. हम मृतक के परिवार से संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं.’
Author: दैनिक बिहार पत्रिका
संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com






Users Today : 21
Users Yesterday : 62