दिव्यांग परिवार की बेटी की शादी में मदद को आगे आया अखिल भारतीय दुसाध उत्थान परिषद, ₹10 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार पासवान बोले— जरूरतमंदों की सेवा ही संगठन का सबसे बड़ा उद्देश्य

खगड़िया। खगड़िया जिले के डुमरी सोनबरसा गांव में एक दिव्यांग परिवार की बेटी की शादी में सहयोग का सराहनीय उदाहरण देखने को मिला। अखिल भारतीय दुसाध उत्थान परिषद की ओर से जरूरतमंद परिवार को 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई, ताकि बेटी का विवाह सम्मानपूर्वक संपन्न हो सके।

इस अवसर पर परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार पासवान एवं जिला अध्यक्ष बुधन पासवान जिला कोर कमेटी के सदस्यों के साथ पीड़ित परिवार के घर पहुंचे और सहायता राशि सौंपी। इस सहयोग में भागलपुर (कहलगांव) जिला शाखा के अध्यक्ष बजरंगी पासवान ने अपने निजी कोष से 5 हजार रुपये का योगदान देकर मानवीय संवेदना का परिचय दिया।

इस मौके पर डॉ. मनोज कुमार पासवान ने कहा कि संगठन का उद्देश्य केवल अपने समाज तक सीमित नहीं है, बल्कि हर गरीब, असहाय और दिव्यांग परिवार की मदद करना है। उन्होंने कहा कि जाति और समुदाय से ऊपर उठकर जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के विवाह एवं अन्य सामाजिक कार्यों में संगठन हरसंभव सहयोग करता रहेगा।

उन्होंने कहा कि समाज के सक्षम लोगों को भी आगे आकर जरूरतमंद परिवारों की मदद करनी चाहिए, ताकि आर्थिक तंगी किसी बेटी के विवाह में बाधा न बने।

इस अवसर पर परिषद के मीडिया प्रभारी अभय पासवान, सुमित पासवान, ललन कुमार रंजन, बीरू पासवान, अनंत पासवान, रामरतन पासवान, बंटी उर्फ अभिराज पासवान, शिक्षक सुभाष पासवान, केदार पासवान, चंदेश्वरी पासवान, दर्वेश्वरी पासवान, अखिल पासवान, रंजन पासवान, प्रवेश पासवान, संजय कुमार, टुनुन पासवान, नीतीश पासवान सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण एवं समाजसेवी उपस्थित रहे।

ग्रामीणों ने परिषद की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सामाजिक सहयोग से जरूरतमंद परिवारों को बड़ी राहत मिलती है और समाज में सेवा व सहयोग की भावना मजबूत होती है।

रिपोर्ट: दैनिक बिहार पत्रिका , संवाददाता

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

📰 खबर भेजने के लिए संपर्क करें 📞 +91 9801716267 दैनिक बिहार पत्रिका "सच्ची खबर, सीधे ज़मीन से"

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

083759
Users Today : 9
Users Yesterday : 35