Breaking News
दिव्यांग परिवार की बेटी की शादी में मदद को आगे आया अखिल भारतीय दुसाध उत्थान परिषद, ₹10 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान मोतिहारी में फर्जी सिपाही बनकर 10 दिन तक करता रहा ड्यूटी, 4 लाख की ठगी का शिकार निकला युवक जमालपुर नगर परिषद के कर्मचारी पर आय से अधिक संपत्ति का आरोप, जदयू नेता ने की थी जांच की मांग कैलाश झा किंकर की पुण्यतिथि पर सजी साहित्यिक महफिल, विचार गोष्ठी एवं कवि सम्मेलन में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि 70 वर्षों से सड़क का इंतजार! गोगरी बायपास रोड पर जलभराव से नारकीय जीवन, सांसद-विधायक से लगाई गुहार श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन उमड़ा जनसैलाब, भक्ति रस में डूबे हजारों श्रद्धालु

Sudan Crisis Update : सूडान में अब तक 413 लोगों की मौत, क्या है भारत सरकार का प्लान

Sudan Crisis Update

बिहार पत्रिका डिजिटल,(Sudan Crisis Update) : सूडान के संघर्ष में अब तक 413 लोगों की जान चली गई है। विश्व स्वास्थ्य संगठन की तरफ से यह जानकारी दी गई। संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक बच्चों को इसकी सबसे बड़ी कीमत चुकानी पड़ रही है। तुर्की समाचार एजेंसी अनादोलू के अनुसार अब तक कम से कम नौ बच्चे मारे जा चुके है जबकि 50 से ज्यादा घायल है।

डब्ल्यूएचओ की प्रवक्ता मार्गरेट हैरिस ने संयुक्त राष्ट्र की एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि सूडान में सरकार के आंकड़ों के मुताबिक संघर्ष में 413 लोगों की मौत हुई है और 3,551 लोग घायल हुए हैं। लड़ाई देश की सेना और अर्धसैनिक रैपिड सपोर्ट फोर्स (RSF) के बीच चल रही झड़पों का हिस्सा है। 15 अप्रैल से अब तक देश के 12 अस्पाल और स्वास्थ्य संस्थाओं को बंद करना पड़ा सकता है।

बच्चों में कुपोषण का खतरा

वही अभी 50,000 बच्चों की जान सूडान में जोखि्म में फंसी हुई है। लड़ाई से सूडान की “कोल्ड चेन” भी खतरे में है। जिसमें करीब 40 मिलियन अमरीकी डालर से अधिक मूल्य के टीके और इंसुलिन को भी खतरा है। देश में 6,00,000 से अधिक बच्चे गंभीर कुपोषण से पीड़ित थे।

भारत सरकार ने बनाया प्लान

भारत सरकरा के विदेश मंत्रालय (MEA) ने बताया कि वायुसेना के दो C-130J विमान और नौसैनिक जहाज INS सुमेधा स्टैंडबाय पर रखे हैं। भारत जटिल और उभरती सुरक्षा स्थिति की बारीकी से निगरानी कर रहा है और भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकालने के लिए को-ऑर्डिनेशन भी कर रहा है। सरकार ने कहा कि भारत कई विकल्पों को फॉलो कर रहा है। सूडानी अधिकारियों के अलावा, सूडान में भारतीय दूतावास भी संयुक्त राष्ट्र, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, मिस्र और अमेरिका के साथ लगातार संपर्क में हैं।

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

082088
Users Today : 21
Users Yesterday : 62