Breaking News
दिव्यांग परिवार की बेटी की शादी में मदद को आगे आया अखिल भारतीय दुसाध उत्थान परिषद, ₹10 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान मोतिहारी में फर्जी सिपाही बनकर 10 दिन तक करता रहा ड्यूटी, 4 लाख की ठगी का शिकार निकला युवक जमालपुर नगर परिषद के कर्मचारी पर आय से अधिक संपत्ति का आरोप, जदयू नेता ने की थी जांच की मांग कैलाश झा किंकर की पुण्यतिथि पर सजी साहित्यिक महफिल, विचार गोष्ठी एवं कवि सम्मेलन में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि 70 वर्षों से सड़क का इंतजार! गोगरी बायपास रोड पर जलभराव से नारकीय जीवन, सांसद-विधायक से लगाई गुहार श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन उमड़ा जनसैलाब, भक्ति रस में डूबे हजारों श्रद्धालु

पंजाबी रैपर बादशाह ने क्यों मांगी माफी, जानिए अश्लील शब्दों के साथ क्या कह गए थे

Punjabi rapper Badshah Apologized

Punjabi rapper Badshah Apologized

बिहार पत्रिका डिजिटल, फेमस इंडियन रैपर बादशाह की कुछ दिन पहले रिलीज हुए एक एल्बम सनक के गाने पर विवाद की स्थिति गहरा गई थी। जिसके बाद महाकाल मंदिर के पुजारी और कई भक्तों ने गाने में अश्लील शब्दों के साथ भोलेनाथ का नाम उपयोग करने का आरोप बादशाह पर लगाया था।

साथ ही उन्होंने गाने से भगवान का नाम हटाने और माफी मांगने की मांग रखी थी। जिसके बाद बादशाह ने माफी मांगी है।साथ ही चेतावनी देते हुए कहा था कि अगर उन्होंने माफी नहीं मांगी उज्जैन सहित अन्य शहरों में बादशाह के खिलाफ FIR दर्ज करवाई जाएगी।

Punjabi rapper Badshah Apologized

जब इस मामले ने तुल पकड़ना शुरू किया। तब बादशाह बैकफुट पर आ गए। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक लंबा पोस्ट लिखते हुए माफी मांगी। बादशाह ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखते है,’मेरी जानकारी में आया कि मेरी हालिया रिलीज में से एक सनक ने कुछ लोगों की भावनाएं आहत की हैं। मैं कभी भी जानबूझकर या अनजाने में किसी को ठेस नहीं पहुंचाऊंगा।”मैं अपनी आर्टिस्टिक क्रिएशन और म्यूजिकल कंपोजीशन को बहुत ईमानदारी के साथ आपतक पहुंचाता हूं।

हाल में हुई घटना के बाद मैंने इस बारे में ठोस कदम उठाते हुए अपने गानों के कुछ हिस्सों को बदला है और सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर नए वर्जन के साथ पुराने वर्जन को बदल दिया है, ताकि कोई और इससे आहत न हो।’रिप्लेसमेंट में थोड़ा समय लगेगा, जिसके बाद नया वर्जन रिलीज हो जाएगा। मैं सभी से विनम्र निवेदन करता हूं कि तब तक थोड़ा धैर्य रखें और उन सभी से माफी मांगता हूं जिन्हें मैंने अनजाने में ठेस पहुंचाई है। मेरे फैंस मेरे लिए सबसे बड़ा सपोर्ट हैं और इसीलिए मैं उनको सबसे ज्यादा तवज्जो देता हूं।

क्या है मामला?

महाकाल मंदिर के वरिष्ठ पुजारी ने कहा था कि हिंदू सनातन में छूट का दुरुपयोग किया जा रहा है। साधु संत कथा वाचक सभी ऐसी चीजों पर मौन है। फिल्म स्टार हो या काया भगवान के नाम पर अश्लीलता फैलाने का कोई अधिकार नहीं। देश भर में एक साथ उन पर कार्रवाई होनी चाहिए। अगर ऐसा चलता रहा तो हर कोई सनातन धर्म को गलत ढंग से पेश करता रहेगा। हम उसकी निंदा करते हैं और विरोध जताते हैं।
क्या है विवादित हिस्सा ?

2 मिनट 15 सेकंड के गाने में 40 सेकंड बाद शब्द है। कभी सेक्स तो कभी ज्ञान बांटता फिरूं… इसके बाद अश्लील शब्दों का प्रयोग करते हुए गाने के बोल हिट पर हिट में मारता फिरूं… तीन-तीन रात में लगातार जागता, भोलेनाथ के साथ मेरी बनती है। इस गाने को सोशल मीडिया के यू-ट्यूब पर अब तक 18 मिलियन लोग देख चुके है। कई नामी हस्तियों ने इस गाने पर रील बनाई है। गाना काफी पसंद किया जा रहा है, लेकिन इस गाने से अब शिव भक्त नाराज हैं।

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

082088
Users Today : 21
Users Yesterday : 62