Breaking News
दिव्यांग परिवार की बेटी की शादी में मदद को आगे आया अखिल भारतीय दुसाध उत्थान परिषद, ₹10 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान मोतिहारी में फर्जी सिपाही बनकर 10 दिन तक करता रहा ड्यूटी, 4 लाख की ठगी का शिकार निकला युवक जमालपुर नगर परिषद के कर्मचारी पर आय से अधिक संपत्ति का आरोप, जदयू नेता ने की थी जांच की मांग कैलाश झा किंकर की पुण्यतिथि पर सजी साहित्यिक महफिल, विचार गोष्ठी एवं कवि सम्मेलन में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि 70 वर्षों से सड़क का इंतजार! गोगरी बायपास रोड पर जलभराव से नारकीय जीवन, सांसद-विधायक से लगाई गुहार श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन उमड़ा जनसैलाब, भक्ति रस में डूबे हजारों श्रद्धालु

नीतिश कुमार आज मिलेंगे पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी से, क्या है इस बैठक के मायने

Nitish Meeting With Mamta

बिहार पत्रिका डिजिटल, कोलकाता (Nitish Meeting With Mamta): बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज सोमवार, 24 अप्रैल को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात करेंगे। इस दौरान दोनों के बीच विपक्षी एकता के मुद्दे पर चर्चा होगी।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे मिलने के लिए ये बैठक उनकी दिल्ली की यात्रा के बाद होगी। अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव के चलते इस बैठक को एक बड़ा कदम माना जा रहा है। चुनाव से पहले इस बैठक को महागठबंधन की नींव रखने की दिशा में एक अहम कदम बताया जा रहा है।

राहुल गांधी ने बताया ऐतिहासिक कदम

बीते दिनों हुई बैठक के बाद राहुल गांधी ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा था कि विपक्षी एकता और वैचारिक लड़ाई के लिए एक यह एक ऐतिहासिक कदम है। इसके अलावा उन्होंने मल्लिकार्जुन खड़गे, आरजेडी और जेडीयू नेताओं के साथ अपनी एक फोटो पोस्ट की थी। जिसके साथ लिखा था, “एक साथ खड़े हैं, भारत के लिए एक साथ लड़ेंगे।”

ममता बनर्जी लगातार कर रहीं विपक्षी एकता की बात

गौरतलब है कि 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले सीएम ममता बनर्जी भी अन्य दलों के साथ तालमेल बिठाने में कोई भी कसर नहीं छोड़ रही हैं। पिछले महीने उन्होंने कोलकाता में अपने आवास पर समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की थी। इसके अलावा लगातार वह विपक्षी एकता को लेकर बात कर रही हैं।

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

082088
Users Today : 21
Users Yesterday : 62