Breaking News
दिव्यांग परिवार की बेटी की शादी में मदद को आगे आया अखिल भारतीय दुसाध उत्थान परिषद, ₹10 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान मोतिहारी में फर्जी सिपाही बनकर 10 दिन तक करता रहा ड्यूटी, 4 लाख की ठगी का शिकार निकला युवक जमालपुर नगर परिषद के कर्मचारी पर आय से अधिक संपत्ति का आरोप, जदयू नेता ने की थी जांच की मांग कैलाश झा किंकर की पुण्यतिथि पर सजी साहित्यिक महफिल, विचार गोष्ठी एवं कवि सम्मेलन में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि 70 वर्षों से सड़क का इंतजार! गोगरी बायपास रोड पर जलभराव से नारकीय जीवन, सांसद-विधायक से लगाई गुहार श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन उमड़ा जनसैलाब, भक्ति रस में डूबे हजारों श्रद्धालु

अतीक अहमद के दफ्तर में सनसनी वारदात, खून के ताजे धब्बे मिले, साड़ी और चूड़ियां भी बरामद, महिमा की हत्या की आशंका

Atiq Ahmed Office News

बिहार पत्रिका डिजिटल, Atiq Ahmed Office News : प्रयागराज में माफिया अतीक अहमद के खंडहर हो चुके दफ्तर में आज चौंकाने वाली वारदात सामने आई है। पुलिस को यहां से आज सुबह जगह-जगह खून फैला मिला। सीढ़ियों पर खून के ताजे धब्बे हैं। फर्स्ट फ्लोर पर एक महिला की साड़ी और कुछ अंडर गारमेंट्स मिले हैं। पुलिस को आशंका है कि किसी महिला की यहां हत्या करने के बाद उसकी लाश बाहर ले जाकर फेंकी गई है।

अतीक का यह वही दफ्तर है, जहां पुलिस ने छापा मारकर 74 लाख 72 हजार रुपए और 10 पिस्टलें बरामद की थीं। प्रयागराज प्राधिकरण ऑथोरिटी (PDA) ने 21 सितंबर 2020 को अतीक अहमद के चकिया कर्बला स्थित आलीशान दफ्तर को गिरा दिया था। तब से खाली पड़ा था।

Atiq Ahmed Office News

दो बार चल चुका है दफ्तर पर बुलडोजर

बता दें कि अतीक अहमद के इस दफ्तर का अगला हिस्सा दो बार गिराया जा चुका है। एक बार बसपा सरकार में 2006 में और दूसरी बार भाजपा सरकार में 2020 में। PDA ने 21 सितंबर 2020 को दफ्तर को गिरा दिया था। हालांकि, पीछे का हिस्सा छोड़ दिया गया था। इसी पिछले हिस्से में उमेश पाल की हत्या के बाद कैश और हथियार बरामद हुआ था।

करीब छह घंटे की कार्रवाई के बाद अवैध रूप से निर्मित भाग को पूरी तरह से जमींदोज करा दिया गया था। PDA अफसरों का कहना था कि अवैध रूप से किए गए निर्माण को हटाने के संबंध में अतीक अहमद को नोटिस जारी किया गया था, लेकिन उसने इसे नजरअंदाज कर दिया था, जिसके तहत यह कार्रवाई की गई थी।

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

082088
Users Today : 21
Users Yesterday : 62