Breaking News
दिव्यांग परिवार की बेटी की शादी में मदद को आगे आया अखिल भारतीय दुसाध उत्थान परिषद, ₹10 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान मोतिहारी में फर्जी सिपाही बनकर 10 दिन तक करता रहा ड्यूटी, 4 लाख की ठगी का शिकार निकला युवक जमालपुर नगर परिषद के कर्मचारी पर आय से अधिक संपत्ति का आरोप, जदयू नेता ने की थी जांच की मांग कैलाश झा किंकर की पुण्यतिथि पर सजी साहित्यिक महफिल, विचार गोष्ठी एवं कवि सम्मेलन में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि 70 वर्षों से सड़क का इंतजार! गोगरी बायपास रोड पर जलभराव से नारकीय जीवन, सांसद-विधायक से लगाई गुहार श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन उमड़ा जनसैलाब, भक्ति रस में डूबे हजारों श्रद्धालु

बकरे के शिकार में रिहायशी इलाके में घुसा तेंदुआ

Leopard In Bagaha

बिहार पत्रिका डिजिटल, (Leopard In Bagaha) : बगहा के लौकरिया थाना क्षेत्र के रामपुर मलाही टोला गांव में जंगल से निकला तेंदुआ रिहायशी क्षेत्र में पहुंच गया। बताया जा रहा है कि तेंदुआ रविवार की देर रात्रि में गांव में घुसा था। इस दौरान तेंदुए ने एक बकरे का भी शिकार कर लिया। शिकार के दौरान पालतू पशु चिल्लाने लगे। पशुओं की आवाज सुनकर कुछ लोग जब बाहर निकले तो सन्न रह गए। जिसके बाद लोगों ने शोर-शराबा मचाना शुरू किया। शोर सुनकर ग्रामीण इकट्ठा हो गए।

ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम पहुंचकर रेस्क्यू में लग गई। पूरी रात मशक्कत करने के बाद तेंदुए को रेस्क्यू कर लिया गया। मदनपुर वन क्षेत्र के रेंजर उमेश कुमार ने बताया कि तेंदुआ का सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया है। वन विभाग के कर्मियों ने ट्रेगुलाइजर गन के सहारे तेंदुआ को बेहोश किया और फिर उसे सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया।

शिकार की तलाश में आया था तेंदुआ

बताया जा रहा है कि तेंदुआ शिकार की तलाश में रिहायशी क्षेत्र में पहुंचा था। जहां एक शिकार भी किया। इस दौरान लोगों की नजर उस पर पड़ गई। हालांकि वन विभाग की तत्परता से तेंदुए का रेस्क्यू आसानी पूर्वक कर लिया गया।

इस माह में लगातार जंगली जानवरों और जीवो का निकल का रिहायशी क्षेत्रों में पहुंचने का सिलसिला शुरू हुआ है। पिछले 9 अप्रैल को तेंदुआ रेलवे ट्रैक पर पहुंचाया था। जिसके कारण उसकी मौत ट्रेन से कटकर हो गई थी। वही 18 अप्रैल को एक तेंदुआ जंगल से निकलकर पिपरासी पहुंच गया था । जहां पर एक व्यक्ति को घायल कर दिया था। बता दें कि इस महीने में तेज गर्मी के कारण लगातार जंगली जीव रिहायशी क्षेत्र में पहुंच रहे हैं। इस प्रकार जंगली जीवो का रिहायशी क्षेत्र में पहुंचना वन विभाग के ऊपर एक सवालिया निशान खड़ा कर रहा है।

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

082086
Users Today : 19
Users Yesterday : 62