बिहार पत्रिका डिजिटल, Train Cancellation List : यात्रीगढ़ कृपया ध्यारन दें कि कल 25 अप्रैल को मुजफ्फरपुर – हाजीपुर रेलखंड पर ब्लॉक लिया जाएगा। इसकी वजह से सुबह की करीब 11 ट्रेने प्रभावित रहेंगी। इससे रोजाना सफर करने वाले यात्रियों को थोड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
इसको लेकर पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने जानकारी दी है। उन्होंने बताया है कि सोनपुर मंडल के सराय स्टेशन पर FOB के गर्डर लॉचिंग को लेकर 25 अप्रैल को ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक रहेगा। इस कारण ट्रेनों के परिचालन में परिवर्तन किया जा रहा है। ब्लॉक सुबह 06.25 बजे से 10.55 बजे तक लिया जायेगा। इस कारण ब्लॉक के दिन ट्रेनों के परिचालन में निम्नानुसार परिवर्तन किया गया है –
पुनर्निधारित कर चलायी जाने वाली ट्रेनें –
1. दिनांक 25 अप्रैल को दानापुर से खुलने वाली गाड़ी सं. 13226 दानापुर-जयनगर एक्सप्रेस दानापुर से 155 मिनट पुनर्निधारित समय से खुलेगी ।
2. दिनांक 25 अप्रैल को बापूधाम मोतिहारी से खुलने वाली गाड़ी सं. 15556 बापूधाम मोतिहारी-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस बापूधाम मोतिहारी से 165 मिनट पुनर्निधारित समय से खुलेगी ।
3. दिनांक 25 अप्रैल को मुजफ्फरपुर से खुलने वाली गाड़ी सं. 05253 मुजफ्फरपुर-पाटलिपुत्र पैसेंजर स्पेशल मुजफ्फरपुर से 110 मिनट पुनर्निधारित समय से खुलेगी ।
नियंत्रित कर चलायी जाने वाली ट्रेनें – 1. दिनांक 24 अप्रैल को ग्वालियर से खुलने वाली गाड़ी सं. 11123 ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस रास्ते में 145 मिनट नियंत्रित कर चलायी जायेगी ।
2. दिनांक 24 अप्रैल को हटिया से खुलने वाली गाड़ी सं. 15027 हटिया-गोरखपुर एक्सप्रेस रास्ते में 100 मिनट नियंत्रित कर चलायी जायेगी ।
3. दिनांक 25 अप्रैल को जयनगर से खुलने वाली गाड़ी सं. 04651 जयनगर-अमृतसर स्पेशल रास्ते में 110 मिनट नियंत्रित कर चलायी जायेगी ।
4. दिनांक 25 अप्रैल को दरभंगा से खुलने वाली गाड़ी सं. 02569 दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल रास्ते में 70 मिनट नियंत्रित कर चलायी जायेगी ।
5. दिनांक 25 अप्रैल को बरौनी से खुलने वाली गाड़ी सं. 02563 बरौनी-नई दिल्ली स्पेशल रास्ते में 45 मिनट नियंत्रित कर चलायी जायेगी ।
6. दिनांक 25 अप्रैल को नरकटियागंज से खुलने वाली गाड़ी सं. 15202 नरकटियागंज-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस रास्ते में 80 मिनट नियंत्रित कर चलायी जायेगी ।
7. दिनांक 25 अप्रैल को रक्सौल से खुलने वाली गाड़ी सं. 15515 रक्सौल-दानापुर एक्सप्रेस रास्ते में 25 मिनट नियंत्रित कर चलायी जायेगी ।
8. दिनांक 25 अप्रैल को जयनगर से खुलने वाली गाड़ी सं. 15549 जयनगर-पटना एक्सप्रेस रास्ते में 50 मिनट नियंत्रित कर चलायी जायेगी ।
Author: दैनिक बिहार पत्रिका
संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com







Users Today : 19
Users Yesterday : 62