Breaking News
दिव्यांग परिवार की बेटी की शादी में मदद को आगे आया अखिल भारतीय दुसाध उत्थान परिषद, ₹10 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान मोतिहारी में फर्जी सिपाही बनकर 10 दिन तक करता रहा ड्यूटी, 4 लाख की ठगी का शिकार निकला युवक जमालपुर नगर परिषद के कर्मचारी पर आय से अधिक संपत्ति का आरोप, जदयू नेता ने की थी जांच की मांग कैलाश झा किंकर की पुण्यतिथि पर सजी साहित्यिक महफिल, विचार गोष्ठी एवं कवि सम्मेलन में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि 70 वर्षों से सड़क का इंतजार! गोगरी बायपास रोड पर जलभराव से नारकीय जीवन, सांसद-विधायक से लगाई गुहार श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन उमड़ा जनसैलाब, भक्ति रस में डूबे हजारों श्रद्धालु

जन वितरण प्रणाली के डीलर उपभोक्ताओं को 3 वर्षों से 26 किलो कम दे रहे हैं अनाज, सोशल ऑडिट में मामले का हुआ खुलासा….

Bihar exclusive News

Bihar exclusive News

प्रवीण कुमार प्रियांशु। खगड़िया

खगड़िया में जन वितरण केंद्र पर राशन कम देने का मामला बड़े जोरों पर चल रहा है।जिले के सभी प्रखंडों में डीलर द्वारा कम अनाज देने की खबरें लगातार सुर्खियों में रहती है।वहीं एक बार फिर जिले के अलौली प्रखंड अंतर्गत बहादुरपुर थाना क्षेत्र के शुम्भा पंचायत में अनाज में 3 वर्षों से 26 किलो की कटौती कर उपभोक्ताओं को देने का मामला सामने आया है।जन वितरण केंद्र के डीलर पर आरोप है कि वो एक महिला को अपने मनमर्जी से 26 किलो कम वजन देता है।

Bihar exclusive News

वहीं अन्य लोगों के राशन में से भी प्रति यूनिट 1 किलो कम वजन देता है।बताया जा रहा है कि वितरण प्रणाली के द्वारा उपभोक्ताओं को खाद्य सामग्री कम दिया जा रहा है।उपभोक्ताओं को जानकारी के अभाव में इस तरह की लुट मची हुई है।किसी को रिसीविंग भी नहीं दिया है।

सुरज मरर की पत्नी रासो देवी ने बताया कि पंचायत के स्व तिलो सिंह के पुत्र रामनारायण सिंह जो कि डीलर है जिनके द्वारा करीब 3 वर्षों से 26 किलो अनाज कटौती कर सिर्फ 9 किलो राशन दिया जाता है।जबकि राशन कार्ड नम्बर-10210010040039600010 पर प्रति महिने 7 किलो गेहूं और 28 किलो चावल मिलना चाहिए।लेकिन डीलर के द्वारा ना तो रिसीविंग दिया जाता है और ना ही राशन।और बोला जाता है जहां जाना है जाओ कुछ नहीं होगा।इस मामले का खुलासा तब हुआ जब पंचायत में सोशल ऑडिट करने कर्मी पहुंचे। जहां पंचायत में चार योजनाओं का निरीक्षण किया जा रहा था।

Bihar exclusive News

जिसमें में प्रधानमंत्री आवास योजना,स्वच्छ लोहिया अभियान के तहत शौचालय,मनरेगा योजना एवं जनवितरण प्रणाली की निरीक्षण किया गया।जिस दौरान पंचायत के वार्ड-13 में जनवितरण प्रणाली विक्रेता रामनारायण सिंह द्वारा सुरज मरर की पत्नी रासो देवी के नाम से पीला कार्ड पर मिलने वाली सुविधाओं में 26 किलो अनाज का कटौती काफी दिनों से किया जा रहा है।जिसका खुलासा सोशल ऑडिट के माध्यम से उसके कर्मी द्वारा हुआ। उपभोक्ता ने बताया कि उसे सिर्फ 9 किलो अनाज मिलता है जबकि उसे 35 किलो अनाज मिलना चाहिए।इधर इस खुलासा के बाद पंचायत में शिकायत करने वाले की होड़ मची हुई है सभी ने आरोप लगाया है इस तरह की घटना लगातार किया जा रहा है अन्य उपभोक्ताओं को कम वजन देकर राशन में कटौती किया जा रहा है।

इधर कम अनाज से पीड़ित व्यक्ति ने लिखित आवेदन सोशल ऑडिट कर्मी को दिया। सोशल ऑडिट कर्मी ने बताया कि जिले में रिपोर्ट जमा करेंगे वहीं से कुछ भी कारवाई होगी।इधर पंचायत के मुखिया अशोक कुमार सिंह ने बताया कि मामले प्रकाश में आया जांच-पड़ताल किए बगैर कुछ नहीं बता सकते हैं।

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

082086
Users Today : 19
Users Yesterday : 62