Breaking News
दिव्यांग परिवार की बेटी की शादी में मदद को आगे आया अखिल भारतीय दुसाध उत्थान परिषद, ₹10 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान मोतिहारी में फर्जी सिपाही बनकर 10 दिन तक करता रहा ड्यूटी, 4 लाख की ठगी का शिकार निकला युवक जमालपुर नगर परिषद के कर्मचारी पर आय से अधिक संपत्ति का आरोप, जदयू नेता ने की थी जांच की मांग कैलाश झा किंकर की पुण्यतिथि पर सजी साहित्यिक महफिल, विचार गोष्ठी एवं कवि सम्मेलन में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि 70 वर्षों से सड़क का इंतजार! गोगरी बायपास रोड पर जलभराव से नारकीय जीवन, सांसद-विधायक से लगाई गुहार श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन उमड़ा जनसैलाब, भक्ति रस में डूबे हजारों श्रद्धालु

बिहार में 2 मई से होगी बारिश, येलो अलर्ट जारी

Bihar Mousam Update

बिहार पत्रिका डिजिटल, Bihar Mousam Update : बिहार में 2 मई से बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण बिहार में बारिश की गतिविधियां उत्तरी बिहार की अपेक्षा से ज्यादा रहेगी। दो दिन बाद यानी 1 और 2 मई को मौसम विभाग ने बिहार के 38 जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा के साथ बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी कर दिया गया है। 2 मई से पटना समेत पूरे प्रदेश में बारिश और तेज हवा चलने की संभावना है।

बता दें कि फिलहाल बिहार के कई इलाकों में अभी मौसम सुहाना बना हुआ है। वही पटना में शनिवार सुबह हल्की बारिश हुईष जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। वहीं, मौसम विभाग का कहना है कि

क्या कहना है मौसम एक्सपर्ट का

मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि एक चक्रवातीय परिसंचरण का क्षेत्र पूर्वी बांग्लादेश व इसके आसपास इलाकों में बना हुआ है। इनके प्रभाव से मौसम सुहाना बना रहेगा। इसके प्रभाव से सूबे में कुछ जगहों पर आंधी-पानी की स्थिति बनेगी। अभी सूबे में कहीं भी लू की स्थिति बनने के आसार नहीं हैं।

वहीं, बीते 24 घंटे की बात करें तो प्रदेश के 28 ऐसे जिले हैं जहां के तापमान में 2 से 4 डिग्री तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बक्सर जिला 41.6 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म रहा।

वहीं राजधानी पटना का अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री, गया का 37.9 डिग्री, भागलपुर का 37.4 डिग्री, पूर्णिया का 36.6 डिग्री, पश्चिमी चंपारण 38.0 डिग्री, मुजफ्फरपुर 34.6 डिग्री, सारण 36.2 डिग्री, दरभंगा 36.0 डिग्री, सुपौल 36.2 डिग्री, पूर्वी चंपारण 37.5 डिग्री, अररिया 35.6 डिग्री, भागलपुर 34.2 डिग्री, शेखपुरा 38.3 डिग्री, जमुई 37.1 डिग्री, भोजपुर 39.4 डिग्री, औरंगाबाद 40.1 डिग्री, बेगूसराय 36.3 डिग्री, खगड़िया 30.8 डिग्री, बांका 36.8 डिग्री, कटिहार 36.2 डिग्री, नवादा 37.6 डिग्री और किशनगंज का पारा 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

082086
Users Today : 19
Users Yesterday : 62