बिहार पत्रिका डिजिटल, Gangster Tillu in Tihar Jail : दिल्ली की तिहाड़ जेल में एक महीने में दूसरी बार गैंगवार हुई है। मंगलवार को यहां गैंगस्टर सुनील उर्फ टिल्लू ताजपुरिया की हत्या कर दी गई। तिहाड़ के अफसरों ने बताया कि हत्या जितेंद्र गोगी गैंग के योगेश टुंडा, दीपक, राजेश और रियाज खान ने की। टिल्लू हाई सिक्योरिटी वार्ड में बंद था, यहां उस पर नुकीले हथियारों से हमला किया गया।
टिल्लू को दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल ले जाया गया। जहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। एक महीने में तिहाड़ जेल में यह दूसरे गैंगस्टर की हत्या हुई है।
टिल्लू रोहिणी कोर्ट में 24 सितंबर 2021 को हुए शूटआउट में आरोपी था। उसके गैंग के 2 मेंबर ने जितेंद्र गोगी की कोर्ट में हत्या कर दी थी। वो वकील की पोशाक में कोर्ट आए थे। दोनों शूटर्स को पुलिस ने कोर्ट में ही मार गिराया था।
Author: दैनिक बिहार पत्रिका
संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com






Users Today : 21
Users Yesterday : 62