Breaking News
दिव्यांग परिवार की बेटी की शादी में मदद को आगे आया अखिल भारतीय दुसाध उत्थान परिषद, ₹10 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान मोतिहारी में फर्जी सिपाही बनकर 10 दिन तक करता रहा ड्यूटी, 4 लाख की ठगी का शिकार निकला युवक जमालपुर नगर परिषद के कर्मचारी पर आय से अधिक संपत्ति का आरोप, जदयू नेता ने की थी जांच की मांग कैलाश झा किंकर की पुण्यतिथि पर सजी साहित्यिक महफिल, विचार गोष्ठी एवं कवि सम्मेलन में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि 70 वर्षों से सड़क का इंतजार! गोगरी बायपास रोड पर जलभराव से नारकीय जीवन, सांसद-विधायक से लगाई गुहार श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन उमड़ा जनसैलाब, भक्ति रस में डूबे हजारों श्रद्धालु

दिल्ली में फिर से कंझावला जैसी घटना, कार ने 2 भाइयों को मारी टक्कर, 3 किलोमीटर दूर जाकर रोकी कार

Delhi Breaking

बिहार पत्रिका डिजिटल, Delhi Breaking : राजधानी दिल्ली में एक बार फिर हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जिसने कंझावला जैसा कांड की याद दिला दी है। दिल्ली में कार वाले शख्स ने बाइक पर सवार दो भाइयों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक लड़का दूर उछल कर गिरा, जबकि दूसरा लड़का उछल कर छत पर जा गिरा। लेकिन कार सवाल शख्स गाड़ी को रोकने के बजाए दौड़ाते रहे।
एक चश्मदीद ने बताया कि मैंने अपनी स्कूटी से कार का पीछा किया और जोर से चिल्लाता रहा कि, कार के ऊपर लड़का लटका हुआ है, लेकिन आरोपियों ने कार नहीं रोकी।

इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें कार की छत पर एक लड़का लटका हुआ दिखाई दे रहा है। तीन किलोमीटर के बाद आरोपियों ने कार रोकी और दिल्ली गेट के पास लड़के को नीचे फेंक दिया और भाग गए। इसके बाद 30 साल के दीपांशु वर्मा की मौत हो गई, जबकि उनकी बुआ का लड़का जोकि 20 साल का है, वह गंभीर रुप से घायल है।

दिल्ली पुलिस ने इस मामले में हत्या का केस दर्ज करने के बाद आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। दुर्घटना 29-30 अप्रैल की रात 12 बजकर 55 मिनट पर हुई थी और आरोपी ने 1 बजे घायल को कार ने नीचे फेंका।

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

082084
Users Today : 17
Users Yesterday : 62