Breaking News
दिव्यांग परिवार की बेटी की शादी में मदद को आगे आया अखिल भारतीय दुसाध उत्थान परिषद, ₹10 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान मोतिहारी में फर्जी सिपाही बनकर 10 दिन तक करता रहा ड्यूटी, 4 लाख की ठगी का शिकार निकला युवक जमालपुर नगर परिषद के कर्मचारी पर आय से अधिक संपत्ति का आरोप, जदयू नेता ने की थी जांच की मांग कैलाश झा किंकर की पुण्यतिथि पर सजी साहित्यिक महफिल, विचार गोष्ठी एवं कवि सम्मेलन में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि 70 वर्षों से सड़क का इंतजार! गोगरी बायपास रोड पर जलभराव से नारकीय जीवन, सांसद-विधायक से लगाई गुहार श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन उमड़ा जनसैलाब, भक्ति रस में डूबे हजारों श्रद्धालु

छपरा में स्वर्ण कारोबारी की गला रेतकर हत्या, 2 दिन बाद घर से मिला शव

Murder In Chapra

बिहार पत्रिका डिजिटल, Murder In Chapra : छपरा में स्वर्ण कारोबारी जय प्रकाश (52) की गला रेत कर हत्या कर दी गई है। कारोबारी का शव बुधवार को दो दिन बाद घर से बरामद हुआ है। घटना रिविलगंज थाना के रिविलगंज बाजार की है। मृतक रिविलगंज बाजार में ज्वेलरी की दुकान चलाते थे।

परिवार के सभी लोग शादी में सम्मिलित होने के लिए हाजीपुर गए हुए थे। इसी बीच अपराधियों ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया। मामले का खुलासा तब हुआ जब परिवार वाले दो दिन बाद बुधवार को वापस लौटे। घर का ताला खोलने के बाद कमरे में जय प्रकाश की लाश लहूलुहान हालत में मिली। शव के गर्दन पर धारदार हथियार के निशान मिले हैं।

मृतक के परिजनों ने बताया कि परिवार के सभी लोग एक शादी में सम्मिलित होने के लिए 1 मई को हाजीपुर चले गए थे। लेकिन जयप्रकाश आर्य ज्वेलरी शॉप के चलते नहीं जा पाए थे। बुधवार को परिवार के सभी सदस्य वापस लौटे तो घर में बाहर से ताला बंद था। ताला खोलकर जब लोग अंदर पहुंचे तो सभी लोग सन्न रह गए। कमरे में जय प्रकाश आर्य की लाश लहूलुहान अवस्था में पड़ी थी। गर्दन पर धारदार हथियार के निशान मिले हैं।

रिविलगंज थाना अध्यक्ष ओम प्रकाश चौहान ने बताया कि रिविलगंज बाजार स्थित एक स्वर्ण कारोबारी के गला रेत कर हत्या करने का मामले सामने आया है। पुलिस जांच में जुट गई है। फ़िलहाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमाॅर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

082084
Users Today : 17
Users Yesterday : 62