Breaking News
दिव्यांग परिवार की बेटी की शादी में मदद को आगे आया अखिल भारतीय दुसाध उत्थान परिषद, ₹10 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान मोतिहारी में फर्जी सिपाही बनकर 10 दिन तक करता रहा ड्यूटी, 4 लाख की ठगी का शिकार निकला युवक जमालपुर नगर परिषद के कर्मचारी पर आय से अधिक संपत्ति का आरोप, जदयू नेता ने की थी जांच की मांग कैलाश झा किंकर की पुण्यतिथि पर सजी साहित्यिक महफिल, विचार गोष्ठी एवं कवि सम्मेलन में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि 70 वर्षों से सड़क का इंतजार! गोगरी बायपास रोड पर जलभराव से नारकीय जीवन, सांसद-विधायक से लगाई गुहार श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन उमड़ा जनसैलाब, भक्ति रस में डूबे हजारों श्रद्धालु

सीएम नीतिश ने नेपाल हादसे में बिहार के 4 मजदूरों की मौत पर जताया शौक, परिजनों को 2-2 लाख रुपए देंगे

CM Nitish On Nepal Accident

बिहार पत्रिका डिजिटल, CM Nitish On Nepal Accident : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नेपाल लैंडस्लाइड में बिहार के किशनगंज जिले के रहने वाले 04 लोगों की मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री ने नेपाल में हुए लैंडस्लाइड हादसे में किशनगंज के रहने वाले 4 मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 02-02 लाख रूपए अनुग्रह अनुदान देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवारों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। बता दें कि नेपाल के इलाम जिला अंतर्गत फिकल में शुक्रवार को मकान का काम करने के दौरान पहाड़ धंसने से किशनगंज जिले के 4 मजदूर मलबे में दब गए, जिससे उनकी मौत हो गई। वहीं इस घटना की सूचना मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

वहीं मृतकों में अजीमुद्दीन, मोहम्मद अब्दुल, मोहम्मद तौसीफ एवं मुजफ्फर शामिल हैं। सभी की उम्र 20-25 साल के बीच बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि ये सभी युवक नेपाल के पहाड़ी क्षेत्र फिकल में मजदूरी का काम करते थे। शुक्रवार शाम मकान का कार्य करने के दौरान पहाड़ धसने से 4 लोग मलवे में दब गए, जिससे उनकी मौत हो गई। फिलहाल मृतकों के शवों को किशनगंज लाने का प्रयास परिजनों के द्वारा किया जा रहा हैं।

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

082093
Users Today : 26
Users Yesterday : 62