Breaking News
दिव्यांग परिवार की बेटी की शादी में मदद को आगे आया अखिल भारतीय दुसाध उत्थान परिषद, ₹10 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान मोतिहारी में फर्जी सिपाही बनकर 10 दिन तक करता रहा ड्यूटी, 4 लाख की ठगी का शिकार निकला युवक जमालपुर नगर परिषद के कर्मचारी पर आय से अधिक संपत्ति का आरोप, जदयू नेता ने की थी जांच की मांग कैलाश झा किंकर की पुण्यतिथि पर सजी साहित्यिक महफिल, विचार गोष्ठी एवं कवि सम्मेलन में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि 70 वर्षों से सड़क का इंतजार! गोगरी बायपास रोड पर जलभराव से नारकीय जीवन, सांसद-विधायक से लगाई गुहार श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन उमड़ा जनसैलाब, भक्ति रस में डूबे हजारों श्रद्धालु

वैशाली में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक में सीधी भिड़ंत, एक ही परिवार के 4 लोगों समेत 5 की मौत

Vaishali Accident News Update

बिहार पत्रिका डिजिटल, Vaishali Accident News Update : बिहार के वैशाली में आज भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक ही परिवार के चार लोगों समेत 5 लोगों की मौत हो गई। घटना ताजपुर-मुजफ्फरपुर NH-28 पर बलिगांव थाना इलाके की है, जहां ट्रक और कार की टक्कर हो गई। कार में सवार सभी लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतकों में 4 एक ही परिवार के हैं। एक ड्राइवर था। घटना को लेकर CM नीतीश कुमार ने दुख जाहिर किया है।

घटना का CCTV वीडियो भी सामने आया है। CCTV में दिख रहा है एक तेज रफ्तार में आ रही कार सीधे ट्रक से टकरा गई। टक्कर के बाद करीब 10 मीटर तक कार घसीटते हुए पीछे आ गई। हादसे के बाद ट्रक छोड़कर ड्राइवर फरार हो गया।

इधर, हादसे के बाद समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर मुख्य मार्ग जाम हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच में जुट गई। महुआ डीएसपी सौरभ सुमन भी मौके पर पहुंचे हैं। पुलिस का कहना है कि भीषण सड़क हादसा हुआ है। ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। कार से लाशों को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

मारने वालों की पहचान पहचान अर्टिगा वाहन चालक समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चकनूर गांव निवासी विनोद राय के 25 वर्षीय पुत्र रोहित कुमार और दूसरी ओर एक ही परिवार के मुजफ्फरपुर जिले के कांटी थाना क्षेत्र कलवारी निवासी स्वर्गीय भीम महतो के पुत्र कमलेश महतो (45) और उनकी पत्नी (33) रिंकू देवी एवं दो पुत्र अंकित कुमार (10  वर्षीय) एवं अमन कुमार (13 वर्षीय) के रूप में हुई। बताया जाता है कि कमलेश महतो अपने सपरिवार समस्तीपुर जिले से शादी समारोह से वापस मुजफ्फरपुर के कांटी थाना क्षेत्र लौट रहे थे। इसी दौरान वैशाली जिले के बलीगांव थाना क्षेत्र के एनएच 28 चिकनौटा के धोबघट्टी में (आदित राज होटल) अर्टिगा कार एवं दस चक्के ट्रक की आमने सामने भिड़ंत में तीन की मौत घटनास्थल पर ही हो गई जबकि 2 की मौत अस्पताल के जाने के दौरान हो गई।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जताया शोक

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वैशाली जिला के बलिगांव थाना क्षेत्र के चिकनौटा चौक के पास हुयी सड़क दुर्घटना में समस्तीपुर जिला के चिकनूर के रहने वाले एक ही परिवार के 05 लोगों की मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने इस हादसे को काफी दुखद बताया है। शोक संतप्त परिवारों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

082090
Users Today : 23
Users Yesterday : 62