Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मगध में अपराध नियंत्रण और पुलिस पर भरोसा कायम करने में आईजी विकास वैभव का योगदान सराहनीय

Author Image
Written by
Bureau Report
भाजपा नेता डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने आईजी से की औपचारिक मुलाकात, बुके, मोमेंटो व अंगवस्त्र देकर किया स्वागत

गया। भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने मंगलवार को मगध रेंज के आईजी विकास वैभव से औपचारिक मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने फूलों का बुके, श्री मोमेंटो एवं अंगवस्त्र देकर आईजी का स्वागत किया। डॉ. मिश्रा ने मगध क्षेत्र में कानून-व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण की दिशा में किए जा रहे कार्यों के लिए उन्हें धन्यवाद एवं शुभकामनाएं दीं।

डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने कहा कि मगध क्षेत्र में अपराध पर नियंत्रण तथा आम लोगों में पुलिस प्रशासन के प्रति विश्वास कायम करने की दिशा में आईजी विकास वैभव का योगदान सराहनीय है। उन्होंने कहा कि कई महत्वपूर्ण घटनाओं में आईजी स्वयं घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की निगरानी करते हैं। घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेना और जांच प्रक्रिया को करीब से देखना निष्पक्ष एवं पारदर्शी पुलिसिंग का उदाहरण है।

Advertisement Box

उन्होंने कहा कि मगध क्षेत्र के विभिन्न जिलों से अपनी समस्याएं लेकर फरियादी आईजी कार्यालय पहुंचते हैं, जहां उनकी शिकायतों को गंभीरता से सुना जाता है। संबंधित मामलों में आवश्यक दिशा-निर्देश देकर त्वरित एवं उचित निराकरण का प्रयास किया जाता है। इससे आम लोगों में न्याय की उम्मीद और पुलिस प्रशासन के प्रति भरोसा मजबूत हो रहा है।

डॉ. मिश्रा ने कहा कि आईजी के मार्गदर्शन में पुलिस अधिकारी एवं कर्मी भी बेहतर तरीके से कार्य कर रहे हैं। कानून-व्यवस्था मजबूत करने, पीड़ितों की शिकायत सुनने और निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने की कार्यशैली स्वागतयोग्य है।

इस अवसर पर संतोष ठाकुर, अजय नारायण सिंह, सुनील बम्बइया और बबलू गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

रिपोर्ट: धीरज गुप्ता, दैनिक बिहार पत्रिका

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

मंगलवार, 08 सितंबर 2026

आज का सुविचार

क्रोध और तूफान दोनों एक समान हैं। शांत होने के बाद ही पता चलता है कि कितना नुकसान हुआ है। इसलिए हमेशा शांत रहकर निर्णय लें, क्योंकि गर्म दिमाग से लिए गए फैसले अक्सर गलत होते हैं।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp