Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

वरिष्ठ कांग्रेस नेता ब्रह्मदेव दास के निधन से परबत्ता में शोक की लहर, पहुंचे बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव।

Author Image
Written by
गुरुदेव कुमार

खड़िया/परबत्ता नगर परबत्ता के वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं समाजसेवी ब्रह्मदेव दास के निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। 85 वर्ष की उम्र में भागलपुर स्थित अपने आवास पर उन्होंने अंतिम सांस ली। मंगलवार सुबह उनका पार्थिव शरीर परबत्ता पहुंचा। निधन की खबर मिलते ही अंतिम दर्शन एवं श्रद्धांजलि देने के लिए बड़ी संख्या में लोग उनके आवास पर पहुंचने लगे।

इस दौरान बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव भी परबत्ता पहुंचे और दिवंगत ब्रह्मदेव दास के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि जीवन की सच्चाई यही है कि व्यक्ति को एक दिन इस संसार से जाना ही पड़ता है। उन्होंने कहा— “आए हैं, सो जाएगा… राजा, रंक, फकीर…”

Advertisement Box

ब्रह्मदेव दास लंबे समय तक कांग्रेस की राजनीति से जुड़े रहे और सामाजिक कार्यों में भी उनकी सक्रिय भूमिका रही। मिलनसार स्वभाव और सामाजिक सरोकारों के कारण क्षेत्र में उनकी अलग पहचान थी। उनके निधन से कांग्रेस कार्यकर्ताओं, समर्थकों, शुभचिंतकों और क्षेत्रवासियों में गहरा दुख है। लोगों ने उनके निधन को परबत्ता के लिए अपूरणीय क्षति बताया।

क्षेत्रवासियों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

मंगलवार, 08 सितंबर 2026

आज का सुविचार

क्रोध और तूफान दोनों एक समान हैं। शांत होने के बाद ही पता चलता है कि कितना नुकसान हुआ है। इसलिए हमेशा शांत रहकर निर्णय लें, क्योंकि गर्म दिमाग से लिए गए फैसले अक्सर गलत होते हैं।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp